अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को किया मजेदार अंदाज में बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बोले- 'उम्मीद है तुम...'

सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने खूब बधाइयां दी। लेकिन बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को कुछ अलग अंदाज में विश किया। अक्षय कुमार का ये बधाई संदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 07:01 AM (IST)
अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को किया मजेदार अंदाज में बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बोले- 'उम्मीद है तुम...'
भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। 'दम लगा के हइशा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर ने 18 जुलाई को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने खूब बधाइयां दी। लेकिन बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को कुछ अलग अंदाज में विश किया। अक्षय कुमार का ये बधाई संदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर काफी अच्छे दोस्त हैं, और दोनों 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में साथ में काम कर चुके हैं।

अब एक बार फिर अक्षय और भूमि सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में अक्षय कुमार भूमि पेडनेकर के ठीक पीछे खड़े हैं, और खतरनाक एक्सप्रेशन दे रहे हैं। जबकि भूमि पेडनेकर किसी सोच में पड़ी हैं और टेंशन में दिख रही हैं।

Trying my best to make the birthday girl smile. She’s clearly realised she’s turned a year older today 😂 Don’t worry Bhumi, hopefully you’re getting wiser as well😜 Happy birthday @bhumipednekar 🤗 pic.twitter.com/UJK5Mxcn7D

— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 18, 2021

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बर्थडे गर्ल को हंसाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि वो आज एक साल और बड़ी हो गई हैं। परेशान मत हो भूमि, उम्मीद है कि तुम समझदार भी हो रही हो। जन्मदिन की बधाई भूमि पेडनेकर।' अक्षय के इस पोस्ट को खूब पंसद किया जा रहा है।

भूमि के अब तक के करियर ग्राफ को देखा जाए तो उन्होंने 'दम लगा के हइशा' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो ट्रांसफॉर्मेशन कर दो साल बाद अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आईं। इसके बाद भूमि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भूमि 'दुर्गामति', 'पति पत्नी और वो', 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'सांड की आंख', 'लस्ट स्टोरीज', 'सोन चिड़िया' और 'डॉली किटी और चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी