अक्षय कुमार की बेटी संग दिखाई दिए इन स्टार्स के क्यूट किड्स

बॉलीवुड में स्टारकिड्स की धूम है। देखिए स्टारकिड्स की ये लेटेस्ट तस्वीरें जिसमें इनकी क्यूटनेस को साफ देखा जा सकता है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 02:55 AM (IST) Updated:Tue, 28 Nov 2017 07:46 AM (IST)
अक्षय कुमार की बेटी संग दिखाई दिए इन स्टार्स के क्यूट किड्स
अक्षय कुमार की बेटी संग दिखाई दिए इन स्टार्स के क्यूट किड्स

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों स्टारकिड्स का जलवा बढ़ता जा रहा है। जब भी स्टारकिड्स की तस्वीरें आती हैं तो वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। इस बार जो तस्वीरें सामने आईं हैं वो अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और रितिक रोशन के बच्चों की हैं। 

दरअसल, ये सभी स्टार्स अपने बच्चों के साथ मुंबई के जुहू इलाके स्थित एक सिनेमाहॉल के पास नज़र आए। बताया जा रहा है कि, यह सभी अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के लिए निकले थे। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन स्टारकिड्स की क्यूटनेस। 

यह भी पढ़ें: जाह्ववी कपूर डांस क्लास के बाहर आईं नज़र, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और बेटी नितारा के साथ हैं। 

अमूमन देखा गया है कि अक्षय कुमार बेटी नितारा को बहुत कम मीडिया के सामने आने देते हैं। पहले अक्षय के बेटे आरव भी मीडिया फोटोग्राफर्स से नज़रें चुराते थे लेकिन अब वो एेसा नहीं करते। 

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि, अक्षय की बेटी नितारा चलते-चलते एंजॉय कर रही हैं।

अब बात करतें हैं शिल्पा शेट्टी की। तो शिल्पा भी अपने बेटे वियान को साथ नज़र आईं। 

वियान मॉम शिल्पा के साथ एंजॉय करते दिखाई दिए। 

वियान ने स्पाइ़डरमैन वाली टीर्श पहनी हुई थी।

स्टारकिड्स की लिस्ट में रितिक रोशन के दोनों बेटों का नाम है। लेकिन रविवार के दिन छोटे बेटे रिदान पापा रितिक के साथ नज़र आए। 

रिदानी की तस्वीरों में इस बात की ख़ुशी साफ झलक रही है कि वो पापा के साथ आउटिंग पर आए थे।

वैसे रितिक अपने बच्चों के साथ पब्लिक प्लेस पर कई बार नज़र आ चुके हैं। वो अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हैं। आपको बता दें कि, रितिक खुद ड्राइव करके गए थे। 

chat bot
आपका साथी