Akshay Kumar ने ‘रक्षा बंधन’ के सेट से शेयर किया वीडियो, बचपन को याद कर भावुक हुए अभिनेता

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है जिसमें वो दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 12:29 PM (IST)
Akshay Kumar ने ‘रक्षा बंधन’ के सेट से शेयर किया वीडियो, बचपन को याद कर भावुक हुए अभिनेता
Akshay Kumar shared a video from sets of 'Raksha bandhan'. photo source @akshaykumar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वो दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेता फिल्म के एक सीन्स फिल्मा रहे हैं और उसी दौरान वो थोडे भावुक भी हो जाते हैं। क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म दिल्ली स्थित चांदनी चौक इलाके में हुआ है और यहीं उनका बचपन बीता है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘फिल्म रक्षा बंधन के सेट पर आज सुबह की दौड़ ने बहुत सारी यादों जीवंत कर दिया, क्योंकि ये चांदनी चौक मेरा जन्म स्थान है और आसपास के लोगों की बात चीत सुनान कितना प्यारा लगता है, जो आपको कभी बूढ़ा नही होने देती।’ अक्षय की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर किए हुआ कभी कुछ ही घंटे हुए लेकिन वीडियो को अब तक साढ़े 9 लाख से ज्यादा देख चुके हैं और कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। भूमि इस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में देखा गया था। इस फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2020 रक्षाबंधन को की थी। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया के समर्पित की है। फिल्म को अगले साल अगस्त में रिलीज किया जा सकता है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिस का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री कटरीना कैफ भी अहम किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा अक्षय ‘पृथ्वीराज’, ‘अतरंगी रे’, ‘बच्चन पांडे’, ‘राम सेतु’ में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी