जानिए, कब रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम'

अजय देवगन की अगली फिल्म 'दृश्यम' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को 31 जुलाई 2015 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में श्रिया सरन, रजत कपूर और तब्बू भी अहम किरदारों में हैं। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट की

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2015 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2015 01:12 PM (IST)
जानिए, कब रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम'

मुंबई। अजय देवगन की अगली फिल्म 'दृश्यम' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को 31 जुलाई 2015 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में श्रिया सरन, रजत कपूर और तब्बू भी अहम किरदारों में हैं।

मैगजीन के कवर पेज पर छा गईं ग्लैमरस तब्बू

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'अजय देवगन, श्रिया सरन, रजत कपूर और तब्बू स्टारर दृश्यम 31 जुलाई 2015 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन निशिकांत कामत कर रहे हैं।'

इंदौर में पथराव के दौरान एक्टर जैकी भगनानी जख्मी!

निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही 'दृश्यम' को कुमार मंगत पाठक, अजीत अंधारे और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं। तरण ने आगे ट्वीट किया, 'वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और पैनोरामा स्टूडियो की दृश्यम को कुमार मंगत पाठक, अजीत अंधारे और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं।'

सलमान से अपने रिश्ते पर पहली बार बोली कट्रीना

chat bot
आपका साथी