Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी और पति के साथ सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की मां बृंदा राय ने रविवार को अपना 70वां बर्थ़डे मनाया है। ऐश्वार्य ने अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं जिसमें वो अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 12:04 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 12:04 PM (IST)
Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी और पति के साथ सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Aishwarya Rai Bachchan celebrates mother birthday with daughter and husband. photo source @aishwaryaraibachchan_arb instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की मां बृंदा राय ने रविवार को अपना 70वां बर्थ़डे मनाया है। ऐश्वार्य ने अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।

ऐश्वार्या ने अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। पहली तस्वीर में इसमें ऐश्वार्य अपनी बेटी आराध्या के साथ मां को गले गलाती नजर आ रही हैं। इस फोटो को कई केक भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी 70वां बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग मॉमी-डोडा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, आप हमारी दुनिया है और भगवान आपको हमेशा खुश रखे।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

दूसरी तस्वीर में आराध्या नानी को हग करती दिख रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे और लव यू मॉमी डोडा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

वहीं तीसरी तस्वीर में ऐश्वार्या, आराध्या और अभिषेक बच्चन बृंदा राय के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही कई सेलेब्स कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभाकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

हाल ही में मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आराध्या के बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो आराध्या को दुलारती नजर आ रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मेरा प्यार..... मेरी जीवन..... हमेशा के लिए, असीम रूप से, बिना शर्त।’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए ऐश्वर्या हैदराबाद भी गई थीं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था। इस फिल्म में वो उन्होंने अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ अहम किरदार निभाया है।

chat bot
आपका साथी