श्रीदेवी की यादें: सिर्फ़ फिल्म ही नहीं बनेगी, ये बड़ा काम भी होगा

श्रीदेवी की डॉक्युमेंट्री के लिए प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में श्री, श्रीदेवी और श्रीदेवी मैम के नाम से तीन टाइटल दर्ज़ करवाए गए हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 01:13 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 12:42 PM (IST)
श्रीदेवी की यादें: सिर्फ़ फिल्म ही नहीं बनेगी, ये बड़ा काम भी होगा
श्रीदेवी की यादें: सिर्फ़ फिल्म ही नहीं बनेगी, ये बड़ा काम भी होगा

मुंबई। हिंदी सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी, इस इंडस्ट्री की ऐसी महिला कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया का इतना मनोरंजन किया, जिसे कभी भूला नहीं जा सकेगा। उनकी याद एक डॉक्युमेंट्री के जरिये जीवंत रहेगी, जिसे बनाने का फैसला किया गया है। और अब ख़बर है कि उनकी यादों को भी संजोया जाएगा।

ख़बर है कि श्रीदेवी की यादों से जुड़ी सारी चीजों को एक साथ ला कर एक म्यूज़ियम की शक्ल दी जायेगी। हालांकि बोनी कपूर ने इस बारे अभी से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है लेकिन इतना जरुर बताया है कि वो श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी घटनाओं को लेकर एक फिल्म बनायेंगे, जिसके लिए कुछ टाइटल रजिस्टर्ड किये हैं लेकिन जल्द ही इस पर कोई काम नहीं शुरू होगा । पिछले दिनों ऐसी भी ख़बर आई थी कि सोनम कपूर, श्रीदेवी के जीवन पर बनने वाली अधिकृत फिल्म में काम करना चाहती हैं।

दरअसल श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर चाहते थे कि एक विस्तृत डॉक्युमेंट्री बनाई जाय जिसमें श्रीदेवी के बारे में हर पहलू को दर्शाया जाय। इस डॉक्युमेंट्री के लिए बोनी कपूर ने प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में कई टाइटल रजिस्टर्ड करवाए हैं। सूत्रों के मुताबिक श्री, श्रीदेवी और श्रीदेवी मैम के नाम से तीन टाइटल प्रमुख हैं। करीब 20 टाइटल रजिस्टर्ड हुए हैं जिसमें 'रिटर्न ऑफ़ मिस्टर इंडिया सहित श्रीदेवी के फिल्मों के कई नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इस डॉक्युमेंट्री में श्रीदेवी के कुछ अनदेखे वीडियो शामिल किये जाएंगे और साथ ही उन सभी लोगों से बात की जायेगी, जिनकी ज़िंदगी में श्रीदेवी का दखल रहा हैl बताया जा रहा है कि इस डॉक्युमेंट्री के लिए बोनी कपूर ने शेखर कपूर से बात की है ताकि वो इसका निर्देशन करें। शेखर कपूर ने ही श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी, जो श्रीदेवी की कुछेक लोकप्रिय फिल्मों में है।

मालूम हो कि दुबई में भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उनके निधन को लेकर शुरू में मिस्ट्री बनी थी लेकिन बाद में दुबई पुलिस ने सारी जांच के बाद किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई। 28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। बाद में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में उस पूरी घटना का जिक्र भी किया था। कुछ दिनों पहले हंसल मेहता ने भी श्रीदेवी के जीवन पर फिल्म बनाने की बात कही थी। वो श्रीदेवी के साथ एक फिल्म करना चाहते थे लेकिन उनके निधन के बाद अब श्रीदेवी पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि विद्या बालन को इसके लिए लीड रोल में शामिल करने के लिए विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में बाहुबली का बुरा हाल, भारत में Avengers दमदार

chat bot
आपका साथी