West Bengal Assembly Elections 2021: राजनाथ सिंह आज पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि वे जॉयपुर तलडांगरा और काकद्वीप विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए गुरुवार को पश्चिम बंगाल में रहूंगे। रक्षा मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के प्रभाव को बढ़ाएंगे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 09:34 AM (IST)
West Bengal Assembly Elections 2021: राजनाथ सिंह आज पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे
West Bengal Assembly Elections 2021: राजनाथ सिंह आज पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, एएनआइ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के प्रभाव को बढ़ाने के लिए गुरुवार को पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह जॉयपुर, तलडांगरा और काकद्वीप विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सिंह ने बुधवार को ट्वीट किया, 'मैं जॉयपुर, तलडांगरा और काकद्वीप विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए कल (गुरुवार को) पश्चिम बंगाल में रहूंगा।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोंताई में रैली की, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी चुनावों के लिए मंगलवार को मेदिनीपुर में एक रोड शो किया।

294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे। 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होंगे। अंतिम चरण 29 अप्रैल को होगा। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

chat bot
आपका साथी