उत्‍तराखंड चुनाव: पांच साल में ये विधायक बन गए लखपति से करोड़पति

उत्‍तराखंड में साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में 50 ऐसे विधायक चुनकर आए, जो 2007 में भी विधायक थे। इनमें से पांच नेता ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति इन पांच सालों आर्श्‍चयजनक रूप से बढ़ी

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 04:40 PM (IST)
उत्‍तराखंड चुनाव: पांच साल में ये विधायक बन गए लखपति से करोड़पति
उत्‍तराखंड चुनाव: पांच साल में ये विधायक बन गए लखपति से करोड़पति

नई दिल्ली, जेएनएन। सोचिए, क्या कोई ऐसा व्यापार है, जहां आप एक रुपया लगाएं और वो पांच साल में 8 हजार रुपये हो जाए? अगर आप उत्तराखंड के कुछ विधायकों से पूछें, तो शायद वो जरूर आपको कोई ऐसा बिजनेस बता दें। विधायक जनता का सेवक होता है। सरकार से जुड़ी जनता की परेशानियों को दूर करने की जिम्मेदारी विधायक की होती है। लेकिन पांच साल के दौरान कुछ विधायक जनता की बजाए सिर्फ अपनी सेवा में ही लगे रहते हैं। उत्तराखंड के कुछ विधायक तो ऐसे हैं, जो पांच साल के दौरान लखपति से करोड़पति बन गए हैं। ये ऐसे विधायक हैं जिन्होंने 2007 के बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराया।

आर्श्चयजनक रूप से बढ़ी इन विधायकों की संपत्ति
उत्तराखंड में साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में 50 ऐसे विधायक चुनकर आए, जो 2007 में भी विधायक थे। इनमें से पांच नेता ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति इन पांच सालों आर्श्चयजनक रूप से बढ़ी। इनकी संपत्ति में हुए इजाफे की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। डिडीहाट से भाजपा के विधायक बिशन सिंह चुफाल की संपत्ति में सबसे तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। साल 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले इन्होंने चुनाव आयोग में जो हलफनामा दिया था, उसमें इनकी संपत्ति सिर्फ 1 लाख 18 हजार 457 रुपये थी। साल 2012 में बिशन सिंह की संपत्ति 1 करोड़ 1 लाख 8 हजार 111 रुपये हो गई यानि 8433 फीसद की बढ़ोत्तरी। कांग्रेस के मयूख सिंह कनालीछिना सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 6 लाख 30 हजार रुपये थी, लेकिन 2012 में यह बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख हो गई। मतलब संपत्ति में 4773% की बढ़ोत्तरी।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव : बेटा-बेटी और पत्नी के लिए टिकट मांग रहे ये नेता

वहीं कालाढुंगी से विधायक बंशीधर भगत की 2007 में कुल संपत्ति मात्र 2 लाख 38 हजार 19 रुपये थी। लेकिन पांच साल बाद 2012 में यह बढ़कर 73 लाख 2 हजार 728 रुपये हो गई यानि 2968% का इजाफा। साल 2007 में भाजपा से राजेश शुक्ला की कुल संपत्ति 87लाख 57 हजार रुपये थी। यह 2012 में बढ़कर 26 करोड़ 63 लाख 70 हजार 517 रुपये हो गई यानि 2942 फीसद की बढ़ोत्तरी। भाजपा के सोमेश्वर से विधायक अजय तमता की साल 2007 में कुल संपत्ति 2 लाख 42 हजार थी, जो 2012 में बढ़कर 34 लाख 57हजार 175रुपये हो गई यानि 1329 फीसद का इजाफा।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव: राहुल ने कार्यकर्ताओं को बताया इतिहास, भरा जोश

ये विधायक बन गए लखपति से करोड़पति

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, यशपाल आर्य समेत तीन नेता भाजपा में शामिल -राजेश शुक्ला: यह उधमसिंह नगर की किच्चा सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 87,57,000 थी, जो 2012 में बढ़कर 26,63,70,517 हो गई। इनकी संपत्ति में 2942 फीसद की वृद्धि हुई है।-सुरेंद्र सिंह जीना: अलमोड़ा की सल्ट सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह की साल 2007 में कुल संपत्ति 78,00,000 रुपये थी। लेकिन साल 2012 में यह बढ़कर 7,04,26,727 रुपये हो गई यानि संपत्ति में 803% का इजाफा।-यशपाल आर्य: यह बाजपुर से विधायक हैं। साल 2007 के चुनाव में यशपाल आर्य की कुल संपत्ति 81,62,650 थी। यह साल 2012 में बढ़कर 4,52,63,000 हो गई। इनकी संपत्ति में 455 फीसद की वृद्धि हुई है।-माल चंद: उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से विधायक हैं माल चंद। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 73,51,000 थी, जो 2012 में बढ़कर 3,78,65,700 हो गई। इनकी संपत्ति में 415% का इजाफा हुआ।-मयूख सिंह: कांग्रेस के मयूख सिंह कनालीछिना सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 6 लाख 30 हजार रुपये थी, लेकिन 2012 में यह बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख हो गई। मतलब संपत्ति में 4773%की बढ़ोत्तरी।-हरकेश सिंह रावत: कांग्रेस नेता हरकेश सिंह रावत रुद्रप्रयाग सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 43,85,071 थी, जो 2012 में बढ़कर 1,97,10,408 हो गई यानि 349%का इजाफा।-सरवत करीम अंसारी: इन्होंने पिछला चुनाव हरिद्वार के मंगलोर विधानसभा सीट से लड़ा और जीता। साल 2007 में इनकी संपत्ति 44,87,376 थी, जो 2012 में बढ़कर 1,83,00,000 हो गई। इनकी संपत्ति में लगभग 308%की बढ़ोत्तरी हुई है।-दिनेश अग्रवाल: कांग्रेस पार्टी के नेता दिनेश अग्रवाल देहरादून जिले की धरमपुर विधानसभा से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 82,25,036 थी जो साल 2012 में बढ़कर 1,96,61,256 हो गई। इनकी संपत्ति में 139 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।-गणेश प्रसाद: यह कांग्रेस नेता पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 25,05,000 थी, जो 2012 में बढ़कर 1,34,16,684 हो गई। इनकी संपत्ति में 436 फीसद का इजाफा देखने को मिला है।-तीरथ सिंह रावत: यह बीजेपी नेता चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 13,80,000 थी, जो 2012 में बढ़कर 1,22,80,000 हो गई। इनकी संपत्ति में 790 फीसद का इजाफा हुआ है।-प्रेमचंद्र: देहरादून की ऋषिकेश सीट भाजपा के प्रेमचंद्र विधायक हैं। साल 2012 में इनकी कुल संपत्ति 28,10,000 है, जो 2012 में बढ़कर 1,33,03,143 हो गई। इनकी संपत्ति में 373 फीसद का इजाफा हुआ है।-विजय भारत्वाल: ये पौड़ी गड़वाल जिले की यमकेश्वर सीट से विधायक हैं। विजय भारत्वाल जब 2007 में चुनावी दंगल में उतरे थे, तो इनकी कुल संपत्ति 48 लाख 97 हजार रुपये थी। लेकिन साल 2012 में यह बढ़कर 1 करोड़ 50 लाख 17 हजार 585 रुपये हो गई। विजय भारत्वाल की संपत्ति में लगभग 207 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।-बिशन सिंह चुफाल: इन माननीय को पिथौरागढ़ जिले की दीदीहाट सीट से जनता ने 2007 के बाद 2012 में भी चुनकर विधानसभा में भेजा। साल 2007 में यह सिर्फ 1 लाख 18 हजार 457 रुपये के मालिक थे। लेकिन साल 2012 तक इनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पांच सालों में इनकी संपत्ति में 8,433 फीसद का इजाफा हुआ और ये बढ़कर 1 करोड़ 1 लाख 8 हजार 111 रुपये हो गया।-गणेश जोशी: ये देहरादून जिले की मुसौरी जिले से विधायक हैं। इससे पहले 2007 में यह रायपुर से भी विधायक रह चुके हैं। साल 2007 में इनकी संपत्ति 49 लाख 65 लाख 500 रुपये थी। लेकिन सिर्फ पांच में इनकी संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 47 लाख 1 हजार 413 रुपये हो गई यानि 196 फीसद का इजाफा।-प्रीतम सिंह पंवार: ये देहरादून जिले की युमानोत्री सीट से विधायक हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2007 में प्रीतम सिंह की कुल संपत्ति सिर्फ 38 लाख 81 हजार 670 रुपये थी। लेकिन साल 2012 में यह बढ़कर 1 करोड़ 27 लाख 51 हजार 643 रुपये हो गई यानि 229 फीसद की बढ़ोत्तरी।-हरी दास: बहुजन समाज पार्टी के हरि दास हरिद्वार की झबरेड़ा सीट से विधायक हैं। यह एक आरक्षित सीट (एससी) है। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 50 लाख 50 हजार 600 रुपये थी। लेकिन साल 2012 में यह बढ़कर 1 करोड़ 29 लाख 21 हजार 408 रुपये हो गई। इनकी संपत्ति में सिर्फ पांच साल में 156 फीसद का इजाफा हुआ।-कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन': कांग्रेस के ये नेता हरिद्वार की खानपुर सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी संपत्ति 36 लाख 98 हजार रुपये थी। लेकिन सिर्फ पांच साल में इनकी संपत्ति में 180 फीदस का इजाफा हुआ और ये 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये हो गई।-डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी: कांग्रेस की ये नेता चमौली जिले की करणप्रयाग सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी कुल संपत्ति 69,85,733 थी, जो साल 2012 में बढ़कर 1 करोड़ 16 लाख 90 हजार 810 रुपये हो गई। इनकी संपत्ति में 67 फीसद का इजाफा देखने को मिला है।गोविंद सिंह कुंजवाल: ये कांग्रेसी नेता अलमोड़ा की जागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2007 में इनकी संपत्ति 83,84,616 थी। लेकिन साल 2012 में यह बढ़कर 1 करोड़ 4 लाख रुपये हो गई। गोविंद सिंह की संपत्ति में 24 फीसद का ही इजाफा हुआ, लेकिन इन पांच सालों में ये माननीय लखपति से करोड़पति बन गए।उत्तराखंड में चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी