MLC Election: कर लीजिए इंतजाम, आगरा में 29 से बंद होंगी शराब की दुकान

MLC Election एक दिसंबर को तीसरे पहर पांच बजे के बाद खुलेंगी शराब और भांग की दुकानें। तीन दिसंबर को भी बंद रहेंगी दुकानें। जिले में 84 बूथ हैं। तीस नवंबर को मंडी समिति फीरोजाबाद रोड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 12:26 PM (IST)
MLC Election: कर लीजिए इंतजाम, आगरा में 29 से बंद होंगी शराब की दुकान
एक दिसंबर को तीसरे पहर पांच बजे के बाद खुलेंगी शराब और भांग की दुकानें।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आप शराब या फिर भांग के शौकीन हैं तो अभी से इंतजार कर लीजिए। क्योंकि 29 नवंबर को तीसरे पहर पांच बजे से शराब और भांग की दुकानें बंद हो जाएंगी। 30 और एक दिसंबर को दिन भर दुकानें बंद रहेंगी। तीसरे पहर पांच बजे के बाद दुकानें खुलेंगी। वहीं तीन दिसंबर को दिन भर दुकानें फिर से बंद रहेंगी। एमएलसी चुनाव का प्रचार 29 नवंबर को तीसरे पहर पांच बजे खत्म होगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पांच बजे से जिले की सभी शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। यह दुकानें एक दिसंबर को तीसरे पहर पांच बजे तक बंद रहेंगी। तीन दिसंबर को मतदान के चलते दिनभर दुकानें बंद रहेंगी।

मंडी समिति से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

जिले में 84 बूथ हैं। तीस नवंबर को मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एक दिसंबर को मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा।

पीएसी और पुलिस की निगरानी में होगा स्ट्रांग रूम

आगरा सहित प्रदेश के 12 जिलों की मतपेटिकाएं मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। स्ट्रांग रूम पीएसी और पुलिस की निगरानी में होगा। मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

बैलेट पेपर से होगा मतदान

एमएलसी चुनाव की दोनों सीटों के लिए मतदान बैलेट पेपर से होगा। ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस बार चुनाव में बैलेट पेपर में नोटा नहीं होगा। 

chat bot
आपका साथी