UP Election 2017: वाराणसी में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का विरोध

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बाबतपुर हवाईअड्डे के साथ ही बैठक स्थल संजय मोटल पर कार्यकर्ताओं की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 27 Jan 2017 02:43 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jan 2017 06:00 PM (IST)
UP Election 2017: वाराणसी में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का विरोध
UP Election 2017: वाराणसी में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का विरोध

वाराणसी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी में विरोध के स्वर काफी तेज होते जा रहे हैं। पार्टी विद डिफरेंस की बात कहने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काफी जोरदार विरोध झेलना पड़ा। केशव आज वाराणसी में कार्यकर्ता के विरोध की बाबत उनसे बात करने पहुंचे हैं।

वाराणसी में भाजपा काशी प्रांत की बैठक में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बाबतपुर हवाईअड्डे के साथ ही बैठक स्थल संजय मोटल पर कार्यकर्ताओं की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश का पीएम मोदी से चुनाव के बाद बजट पेश करने का अनुरोध, लिखा पत्र

यहां पर हर जगह दोनों नेताओं के विरोध के साथ ही पार्टी विरोधी नारेबाजी भी। पूर्वांचल में टिकट वितरण से असंतुष्ट बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय मोटल को घेर रखा है। इन नाराज लोगों को मनाने के सारे प्रयास विफल हो गए हैं। केशव प्रयाद मौर्य को भी अनसुना कर दिया गया है। अंदर काशी प्रांत की बैठक चल रही है जबकि बाहर कार्यकर्ता पार्टी विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। इनमें सेवापुरी, मडिय़ाहूं, भदोही व ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों से आए कर्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 : अखिलेश यादव का अगला चुनावी अभियान 30 से

मोदी के संसदीय कार्यालय पर भाजपा का विरोध

वाराणसी शहर दक्षिणी से सात बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी को इस बार टिकट न देने के विरोध में नाराज पार्टी कार्यकर्ता आज दिन में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे हैं। वहां भी विरोध प्रदर्शन जारी है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

chat bot
आपका साथी