भाजपा के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज का नया दावा

साक्षी ने कहा कि अयोध्या में भाजपा ने रामलला का मंदिर तो भाजपा ने 1992 में ही बनवा दिया था। अब रामलला को फटे तिरपाल से बाहर निकालना शेष है। 2022 तक राम को फटे तिरपाल से निकाल लेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2016 01:10 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2016 05:58 PM (IST)
भाजपा के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज का नया दावा

बागपत (जेएनएन)। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कल बागपत में नया दावा किया है। उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज का दावा है कि अयोध्या में अब रामलला तिरपाल में नहीं रहेंगे।

विनायक कालेज में जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे साक्षी ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में भाजपा ने रामलला का मंदिर तो भाजपा ने 1992 में ही बनवा दिया था। अब वहां से रामलला को फटे तिरपाल से बाहर निकालना शेष है। भाजपा 2022 तक राम को फटे तिरपाल से निकाल लेगी।

भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले साक्षी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक प्रत्येक नागरिक को मकान देने का वादा किया है। हर व्यक्ति के पास अपना घर होगा, तो रामलला भी फटे तिरपाल में नहीं रहेंगे। भाजपा की कोशिश है कि 2019 से पहले राममंदिर का निर्माण हो, अन्यथा 2022 तक हर हाल में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

पढ़ें- नोट बंदी सही पर, देश भुगत रहा वित्तमंत्री की नाकामी : सुब्रह्मण्यम

कैराना में सांपों को कुचलेंगे

सांसद ने कहा कि कैराना के हालात गंभीर हैं। वर्ग विशेष द्वारा संगठित रूप से आपराधिक वारदातें की जा रही हैं। सरकार अभी देश की सीमा पर पाकिस्तानियों से निपटने में व्यस्त है। यहां से निपटते ही कैराना के हालात सुधारे जाएंगे। आस्तीन के सांपों को कुचला जाएगा। अलगाववादियों तथा ऐसे लोगों को, जो अन्न यहां का खाते हैं तथा गुणगान पाकिस्तान का करते हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कैराना के हालात को कुछ सियासी दलों की देन बताया। कुछ दल यहां के मुस्लिमों को गुमराह कर कैराना का माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा की सरकार के बाद से मुस्लिमों में भी राष्ट्रीयता का जज्बा बढ़ा है।

हल्ला मचा रहा विपक्ष

नोटबंदी के फैसले से हर कोई खुश है। विपक्ष के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, इसी कारण विपक्ष जनता के नाम पर हल्ला मचा रहा है। हाल ही में आये चुनाव परिणाम बताते हैं कि नोटबंदी का क्या असर है।

पढ़ें- सुना है कभी पंचों का ऐसा फैसला, प्रेमियों के लिए बना वरदान पढ़ें- मेरठ में युवक ने फेसबुक पर पोस्ट की पत्नी की अश्लील फोटो

पढ़ें- समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर कॉमिक्स भी

chat bot
आपका साथी