राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने रामपाल जाट

किसान नेता रामपाल जाट को राजस्थान में आम आदमी पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष और देवेन्द्र शास्त्री को सचिव बनाया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 06:53 PM (IST)
राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने रामपाल जाट
राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने रामपाल जाट

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब अपनी टीम में बदलाव किया है। किसान नेता रामपाल जाट को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष और देवेन्द्र शास्त्री को सचिव बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को जयपुर में प्रेसवार्ता कर पार्टी की नई कार्यकारिणी का एलान किय।

संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आम लोगों को उनसे अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद रहेगी। वहीं, कांग्रेस के साथ मंच साझा करने पर संजय सिंह ने कहा कि फिलहाल आम आदमी पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने की कोई गुंजाइश नहीं है।

पार्टी ने प्रदेश में 141 सीटों पर खड़े किए थे प्रत्याशी

संजय सिंह ने बताया कि भाजपा के खिलाफ बन रहे महागठबंधन को उचित ठहराया। संजय सिंह ने कहा कि याचिकाकर्ता होने के नाते वे राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आदमी आदमी पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 141 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी का एक भी उम्मीदवार जीतकर विधानसभा नहीं पहुंच पाया है। अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई थी। 

chat bot
आपका साथी