सीएम पद की शपथ लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे गहलोत

Rajasthan Election 2018: इस बार के राजस्थान चुनाव में सत्ता की अदला-बदली का क्रम जारी रहा और भाजपा को हराते हुए कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

By Arvind DubeyEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:43 AM (IST)
सीएम पद की शपथ लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे गहलोत
सीएम पद की शपथ लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे गहलोत

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार कमान संभालने जा रहे अशोक गहलोत इससे पहले के अपने दो कार्यकाल में 3,656 दिन सीएम रह चुके हैं। राजस्थान में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड स्व. मोहनलाल सुखाड़िया के नाम है।

सुखाड़िया राज्य में सबसे ज्यादा समय 6,038 दिन सीएम रहे थे। प्रदेश में गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप से सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड स्व. भैरोंसिंह शेखावत का है। गहलोत प्रदेश के चौथे नेता हैं जो तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

राज्य में कांग्रेस में तीसरी बार सीएम बनने वाले गहलोत तीसरे नेता हैं। इससे पहले सुखाड़िया चार बार (कुल मिलाकर 17 साल) मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सुखाड़िया के बाद कांग्रेस के हरिदेव जोशी ऐसे नेता रहे जो तीन बार सीएम बने। जोशी तीन बार के कार्यकाल के 2526 दिन प्रदेश के सीएम रहे।

गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के भैरोंसिंह शेखावत तीन बार मुख्यमंत्री बने। शेखावत 3,808 दिन सीएम रहे। उसके बाद वे पांच साल तक देश के उपराष्ट्रपति भी रहे।

इन्होंने बनाई सीएम पद ली हैट्रिक 

1. मोहनलाल सुखाड़िया (कांग्रेस): 6,038 दिन

2. हरिदेव जोशी (कांग्रेस): 2526 दिन

3. भैरोंसिंह शेखावत (भाजपा): 3,808 दिन 

chat bot
आपका साथी