Rajasthan Chunav 2018: शरद यादव की टिप्पणी पर वसुंधरा बोली, ये महिलाओं का अपमान है

Rajasthan Election 2018. शरद यादव ने चुनावी रैली के दौरान वसुंधरा राजे को बहुत मोटी बताया था। यादव ने कुछ अन्य शब्दों का भी उपयोग किया था,जिन पर भाजपा ने आपत्ति जताई है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 10:31 AM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 02:47 PM (IST)
Rajasthan Chunav 2018: शरद यादव की टिप्पणी पर वसुंधरा बोली, ये महिलाओं का अपमान है
Rajasthan Chunav 2018: शरद यादव की टिप्पणी पर वसुंधरा बोली, ये महिलाओं का अपमान है

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर टिप्पणी को लेकर वरिष्ठ नेता शरद यादव विवादों में घिर गए है। शरद यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी पर राजस्थान की वसुंधरा राजे ने कहा कि शरद यादव ने सिर्फ उनका अपमान नहीं किया है, बल्कि सभी महिलाओं का अपमान किया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी कार्रवाई करने और एक उदाहरण पेश करने की अपील की है।

दरअसल, शरद यादव ने अलवर में एक चुनावी रैली के दौरान वसुंधरा राजे को बहुत मोटी बताया था। यादव ने कुछ अन्य शब्दों का भी उपयोग किया था,जिन पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को मतदान करने के बाद वसुंधरा राजे ने कहा कि ' मैं हैरा हूं। ये मेरा नहीं, सभी महिलाओं का अपमान है।

आज युवा शरद जी जैसे नेताओं को फॉलो करता है। मुझे उन जैसे वरिष्ठ नेताओं से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। मैं खुद को लेकर दिए गए इस बयान से काफी अपमानित महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग ऐसे बयान को लेकर कड़ी कार्रवाई करेगा और एक उदाहरण पेश करेगा'।

उधर विवाद विवाद बढ़ता देख हुए शरद यादव ने कहा कि मैंने इसे मजाक में कहा था मेरा उनसे पुराना रिश्ता है । यह किसी तरह से अपमानजनक नहीं है। उन्हें दुख पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। जब मैं उनसे मिला तब भी मैंने उनसे कहा कि उनका वजन बढ़ रहा है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग के समक्ष जाने का निर्णय किया है। भाजपा महिला मोर्चा यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी कर रहा है। 

chat bot
आपका साथी