लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव मैनेजमेंट में माहिर भूपेंद्र के हाथों में होगी भाजपा की कमान

राजस्थान के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और प्रदेश के बारे में संपूर्ण जानकारी रखने के कारण यादव को लोकसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी जा रही है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:19 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव मैनेजमेंट में माहिर भूपेंद्र के हाथों में होगी भाजपा की कमान
लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव मैनेजमेंट में माहिर भूपेंद्र के हाथों में होगी भाजपा की कमान

जागरण संवाददाता, जयपुर। चुनाव मैनेजमेंट में माहिर माने जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान की कमान संभालेंगे।

विधानसभा चुनाव के साथ ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है। इसी के तहत भूपेंद्र यादव राजस्थान में लोकसभा चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद यादव जयपुर में ही रहकर पार्टी का चुनाव अभियान संचालित करेंगे। इसके लिए जयपुर के सी-स्कीम क्षेत्र के स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक वार रूम बनाया जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में दो नये कमरे तैयार हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी यहीं रहेंगे। यादव के साथ उनके विश्वस्तों की एक टीम भी जयपुर के वार रूम का कामकाज संभालेगी।

उल्लेखनीय है कि यादव ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा और विधानसभा चुनाव अभियान की कमान संभाली थी। उसके बाद लोकसभा चुनाव के टिकट तय करने से लेकर पूरा अभियान यादव के हाथ में ही रहा था।

राजस्थान के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और प्रदेश के बारे में संपूर्ण जानकारी रखने के कारण यादव को लोकसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी जा रही है।

chat bot
आपका साथी