वसुंधरा-गहलोत करोड़पति, ऐसा है राजस्थान के बड़े नामों की संपत्ति का विवरण

राजस्थान में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों करोड़पति तो हैं, लेकिन दोनों के पास कार नहीं है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:23 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:24 AM (IST)
वसुंधरा-गहलोत करोड़पति, ऐसा है राजस्थान के बड़े नामों की संपत्ति का विवरण
वसुंधरा-गहलोत करोड़पति, ऐसा है राजस्थान के बड़े नामों की संपत्ति का विवरण

जयपुर,ब्यूरो। राजस्थान में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों करोड़पति तो हैं, लेकिन दोनों के पास कार नहीं है।

ऐसा है राजस्थान के बड़े नामों की संपत्ति का विवरण -

वसुंधरा राजे की संपत्ति

अस्थायी संपत्ति 4.09 करोड़। इसमें तीन किलो से ज्यादा सोना, 15 किलो चांदी, कई निवेश आदि शामिल। स्थायी संपत्ति जयपुर में 45 लाख का एक मकान। इनके पास खुद की कार नहीं है।

अशोक गहलोत की संपत्ति

- अस्थायी संपत्ति 92.47 लाख, स्थायी संपत्ति 4.59 करोड़। इसमें दिल्ली में मकान और पैतृक संपत्ति में हिस्सा शामिल।

- पत्नी सुनीता गहलोत के पास 52.21 लाख की अस्थायी संपत्ति। इसमें 23 तोला सोना शामिल। इसके अलावा 50 लाख की स्थायी संपत्ति। इसमें जयपुर में एक मकान शामिल। कार दोनों के पास ही नहीं है।

डीग कुम्हेर से कांग्रेस प्रत्याशी भरतपुर राजपरिवार के विश्वेंद्र सिंह की संपत्ति

- 10.08 करोड़ की अस्थायी संपत्ति। इसमें हीरे-जवाहरात और 22.50 लाख की कार। स्थायी संपत्ति 9089 लाख रुपए। इसमें महल व अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

- पत्नी दिव्या सिंह के पास 60.42 लाख की अस्थायी संपत्ति। इसमें हीरे-जवाहरात और 22.27 लाख की लग्जरी कार शामिल। इसके अलावा 295 लाख रुपए की स्थायी संपत्ति।

टोंक से प्रत्याशी कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की संपत्ति

- अस्थायी संपत्ति 150.70 लाख। स्थायी संपत्ति 231.08 लाख। इसमें ज्वैलरी, मकान और जमीन आदि शामिल।

- पत्नी सारा पायलट के पास 132.78 लाख की अस्थायी संपत्ति। इसमें जेवर और दो वाहन शामिल। 121.66 लाख की स्थायी संपत्ति।

लाडपुरा से भाजपा प्रत्याशी कोटा राजपरिवार की सदस्य कल्पना देवी की संपत्ति

- 140.87 लाख की अस्थायी संपत्ति। इसमें एक किलो 425 ग्राम के जेवर तथा 1.50 करोड़ की स्थायी संपत्ति

- इज्येराज सिंह के पास 1570.83 लाख की अस्थायी और 24.54 करोड़ की स्थायी संपत्ति। 

chat bot
आपका साथी