कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया

कांग्रेस ने शेखावाटी क्षेत्र में चुनाव अभियान शंखनाद किया।संकल्प रैली में कांग्रेस के दिग्गजों ने एक स्वर में भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्प लिया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM (IST)
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया

जयपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान का शंखनाद किया। प्रदेश में राजनीतिक रूप से जागरूक माने जाने शेखावाटी के चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेसी नेताओं ने जीत का संकल्प लिया।

‘संकल्प रैली’ में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक स्वर में भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी और जीतेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने एक साथ हाथ खड़े कर कांग्रेस को चुनाव जीताने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।

रैली को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी है। उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से शेखावाटी क्षेत्र से अधिक से अधिक सीटें कांग्रेस को देने की अपील करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे अपनी कुर्सी बचाने के लिए अब गौरव यात्रा निकाल रही हैं। यात्रा पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सचिन पायलट ने सीएम की जोधपुर यात्रा के दौरान पथराव की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है, लेकिन भाजपा को चिंतन करना होगा कि यह हालात क्यों पैदा हुए। यह जनता का आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश की जनता का है।

chat bot
आपका साथी