Mizoram Elections: कांग्रेस के 'हाथ' से निकला पूर्वोत्तर का आखिरी गढ़, सीएम दोनों सीट हारे, MNF को बहुमत

पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी किला कहे जाने वाले मिजोरम से भी आखिरकार पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 04:37 PM (IST)
Mizoram Elections: कांग्रेस के 'हाथ' से निकला पूर्वोत्तर का आखिरी गढ़, सीएम दोनों सीट हारे, MNF को बहुमत
Mizoram Elections: कांग्रेस के 'हाथ' से निकला पूर्वोत्तर का आखिरी गढ़, सीएम दोनों सीट हारे, MNF को बहुमत

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी किला कहे जाने वाले मिजोरम से भी आखिरकार पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है। यहां मिजो नेशनल फ्रंट से स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। 

कांग्रेस के मौजूदा मुख्यमंत्री अपनी दोनों सीट से चुनाव हार गए हैं। सीएम लल थनहावला, दक्षिण चम्फई सीट से एमएनएफ के ललननथुआंगला से हार गए। वहीं, सेरछिप से सीएम एक निर्दलीय उम्मीदवार से चुनाव हारे हैं। बता दें कि लल थनहावला साल 1984 में पहली बार मिजोरम के सीएम बने थे। वे अब तक पांच बार सीएम रह चुके थे और 9 बार विधायक बने हैं। 

MNF के जोरम थांगा हो सकते हैं सीएम
कांग्रेस के 'हाथ' से निकलने के बाद अब मिजोरम में एनएनएफ की सरकार बनने जा रही है। माना जा रहा है कि MNF के मुखिया जोरम थांगा अगले सीएम हो सकते हैं। 

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पार्टी की जीत के साथ ही मिजो नेशनल फ्रंट के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यहां कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। 

अभी तक के चुनावी नतीजों पर एक नजर
मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस कुल 5 सीटें ही जीत पाई है जबकि भाजपा को 1 सीट पर जीत मिली है। इसके अलावा 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय ही आगे चल रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी