Maharashtra vidhan sabha election: महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के चुनावों में अनुच्छेद 370 बड़ा मुद्दा

भाजपा ने तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक चुनाव में भाजपा अनुच्छेद 370 के फैसले को बड़ा मुद्दा बनाएगी।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:14 PM (IST)
Maharashtra vidhan sabha election: महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के चुनावों में अनुच्छेद 370 बड़ा मुद्दा
Maharashtra vidhan sabha election: महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के चुनावों में अनुच्छेद 370 बड़ा मुद्दा

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा ने तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक चुनाव में भाजपा राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ अनुच्छेद 370 के फैसले को मुख्य मुद्दा बनाएगी।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व का मानना है कि अनुच्छेद 370 के खात्मे को लेकर देश भर में जबर्दस्त माहौल है। इसलिए भाजपा नेता अपने चुनाव अभियान में इसे सबसे ऊपर रखेंगे। भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह ने मंलगवार को विभिन्न राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में झारखंड भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, हरियाणा के भाजपा प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर व अनिल जैन, महाराष्ट्र के प्रभारी भूपेंद्र यादव व सरोज पांडेय और दिल्ली के प्रभारी प्रकाश जावेड़कर हिस्सा लिया था। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। बाद में जेपी नड्डा ने चुनाव वाले राज्यों के संगठन व चुनाव प्रभारियों के साथ अलग से भी चर्चा की।

तीनों राज्य के सियासी समीकरण

हरियाणा में भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से है। पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। इससे चुनावी समर में कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है। हरियाणा में सामाजिक समीकरण भी भाजपा के पक्ष में है। झारखंड में भाजपा का सीधा मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुआई वाले गठबंधन से है। इस गठबंधन में कांग्रेस और राजद के भी शामिल होने की संभावना है। महाराष्‍ट्र में शरद पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी बेहद अहम है। यहां एनसीपी और कांग्रेस मिलकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं। पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन व कमजोर कांग्रेस व एनसीपी को देखते हुए भाजपा के हौंसले बुलंद हैं। 

chat bot
आपका साथी