MP Election 2018: बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए: हेमामालिनी

MP Election 2018 : भाजपा की स्टार प्रचारक हेमामालिनी ने पचोर, माचलपुर में फिल्म शोले का डायलाग सुनाकर लोगों का समर्थन मांगा।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 07:13 AM (IST)
MP Election 2018: बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए: हेमामालिनी
MP Election 2018: बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए: हेमामालिनी

राजगढ़। मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के साथ जुड़कर बहुत विकास किया है, मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाया है।

उन्होंने फिल्म शोले के डायलॉग के अंदाज में सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के सारंगपुर में भाजपा प्रत्याशी कुंवर कोठार और खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के माचलपुर में भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए।

भाजपा की स्टार प्रचारक हेमामालिनी पचोर और माचलपुर हेलीकॉप्टर से पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि पहले यहां रेगिस्तान था। लेकिन भाजपा सरकार ने सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की है। अब कृषि की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चार साल के कार्यकाल में देश के भीतर व्यापक बदलवा किया है। विदेश के लोग भी दंग रह गए, लेकिन कांग्रेस दिशाहीन है। कांग्रेस के लोग दिशाहीन होकर लूटपाट में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, क्या यह कभी संभव है...। कहां नरेन्द्र मोदी हैं और कहां राहुल गांधी...।

chat bot
आपका साथी