MP Election 2018 : महू टेबल पर विवाद, तीन EVM में मतदान से ज्यादा निकले वोट

MP Election 2018 : ईवीएम को लेकर विवाद के बाद इंदौर में कांग्रेसियों ने मतगणना कक्ष के बाहर दिया धरना।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 07:48 AM (IST)
MP Election 2018 : महू टेबल पर विवाद, तीन EVM में मतदान से ज्यादा निकले वोट
MP Election 2018 : महू टेबल पर विवाद, तीन EVM में मतदान से ज्यादा निकले वोट

इंदौर। मतगणना के 19वें राउंड में महू की गणना को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बूथ नंबर 184 और 185 की तीन ईवीएम में मतदान से ज्यादा वोट निकले।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ईवीएम बदली गई हैं। कुछ मशीनों की सील भी टूटी हुई थी। उन्होंने मतगणना का बहिष्कार करते हुए मतगणना कक्ष के बाहर धरना दे दिया।

देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। देर तक हंगामा करने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता मतगणना का बहिष्कार करते हुए कक्ष से बाहर निकल गए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा प्रत्याशी को वॉक ओवर देने का मन बना चुका है इसलिए चुनाव का कोई मतलब नहीं। हंगामा होता देख भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर और डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र भी मतगणना कक्ष पहुंचे।

chat bot
आपका साथी