MP Chunav 2018: अगले हफ्ते जारी हो सकता है भाजपा का घोषणा पत्र, CM करेंगे ड्राफ्ट में बदलाव

Madhya Pradesh Elections 2018 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा पत्र में सवर्णों के लिए कोई बड़ी घोषणा करने के निर्देश दिए थे।

By Rahul.vavikarEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:44 PM (IST)
MP Chunav 2018: अगले हफ्ते जारी हो सकता है भाजपा का घोषणा पत्र, CM करेंगे ड्राफ्ट में बदलाव
MP Chunav 2018: अगले हफ्ते जारी हो सकता है भाजपा का घोषणा पत्र, CM करेंगे ड्राफ्ट में बदलाव

भोपाल, नवदुनिया स्टेट ब्यूरो। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के मसौदे को अभी भी अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा पत्र के मसौदे में कुछ परिवर्तन कर रहे हैं। अगले हफ्ते भाजपा घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा पत्र में सवर्णों के लिए कोई बड़ी घोषणा करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि सवर्ण आंदोलन से उपजी नाराजगी को खत्म किया जा सके। मुख्यमंत्री इसी लाइन पर भाजपा नेताओं के साथ मंथन करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा किसानों और महिलाओं के लिए भी भाजपा कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। युवाओं को रिझाने के लिए एक बार फिर भाजपा लैपटॉप जैसी कोई अन्य योजना की घोषणा कर सकती है।

समृद्ध मप्र के सुझाव भी होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने समृद्ध मप्र के लिए सुझाव बुलाने का जो अभियान शुरू किया था, उसमें से भी कुछ महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। यह कवायद इसलिए की जा रही है ताकि आम जनता घोषणा पत्र से जुड़ सके। पिछले दिनों भाजपा ने कुछ सुझावों का विज्ञापन भी जारी किया था, उन्हें भी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।

सीएम करेंगे फैसला

घोषणा पत्र समिति ने मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिया था। वे इसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं। घोषणा पत्र कब जारी करना है, इसका फैसला मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को करना है - विक्रम वर्मा, अध्यक्ष, घोषणा पत्र समिति

chat bot
आपका साथी