Kamal Nath : कमलनाथ बने मध्य प्रदेश के सीएम

Madhya Pradesh CM Kamal Nath Oath Ceremony: मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ सोमवार को जंबूरी मैदान में शपथ ली।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 04:00 PM (IST)
Kamal Nath : कमलनाथ बने मध्य प्रदेश के सीएम
Kamal Nath : कमलनाथ बने मध्य प्रदेश के सीएम

भोपाल। मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ सोमवार को जंबूरी मैदान में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस और यूपीए महागठबंधन के राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे।

15 साल बाद मध्यप्रदेश में सत्ता में लौट रही कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ बने हैं। राज्यपाल आनंदीबन पटेल ने जंबूरी मैदान में दोपहर 2:30 बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। खुले मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। 25 हजार आमंत्रण कार्ड के अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए खुला आमंत्रण भी दिया था।

भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह। https://t.co/vwv7sJfhEr

— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 17 December 2018

यह भी पढ़ें:  1984 Sikh Riots verdict: कमलनाथ के शपथग्रहण में नहीं आए केजरीवाल, सिख दंगों को लेकर किया ऐसा ट्वीट

ये नेता आए
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, कनीमोझी, दिनेश त्रिवेदी, फारुख अब्दुल्ला, शरद यादव, तेजस्वी यादव, राजीव शुक्ला, नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान भी इस समारोह में पहुंचे थे।

#WATCH Madhya Pradesh: Former CM Shivraj Singh Chouhan, Jyotiraditya Scindia and Kamal Nath at Nath's swearing-in ceremony in Bhopal. pic.twitter.com/KrTz5RB5JT — ANI (@ANI) 17 December 2018

chat bot
आपका साथी