Vaishali Lok Sabha Election Result 2019: LJP की वीणा देवी ने रघुवंश प्रसाद सिंह को किया परास्त

Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 वैशाली लोकसभा से एलजेपी की वीणा देवी ने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को दो लाख 34 हजार 584 मतों के अंतर से परास्त किया।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:25 PM (IST)
Vaishali Lok Sabha Election Result 2019: LJP की वीणा देवी ने रघुवंश प्रसाद सिंह को किया परास्त
Vaishali Lok Sabha Election Result 2019: LJP की वीणा देवी ने रघुवंश प्रसाद सिंह को किया परास्त

नई दिल्ली, जेएनएन। Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 : वैशाली लोकसभा से एलजेपी की वीणा देवी ने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को दो लाख 34 हजार 584 मतों के अंतर से परास्त किया। वीणा देवी को पांच लाख 68 हजार 215 मत मिले जबकि रघुवंश प्रसाद सिंह को तीन लाख 33 हजार 631 मत मिले। 

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राम किशोर सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 305450 वोट मिले। उनकी पार्टी एलजेपी है। उन्होंने रघुवंश प्रताप सिंह को 99267 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 59.12 प्रतिशत वोट पड़े।

भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि वैशाली का ऐतिहासिक महत्व है। यहजैन मतावलंबियों के लिए पवित्र नगरी है। भगवान बुद्ध का इस धरती पर तीन बार आगमन हुआ था। यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों तथा केला, आम और लीची के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस सीट का अस्तित्व 1971 में गठित परिसीमन समिति की रिपोर्ट के बाद 1977 में आया।

वैशाली क्षेत्र का कुछ हिस्सा हाजीपुर संसदीय सीट में चला गया। मुजफ्फरपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों और वैशाली विधानसभा को मिलाकर इस संसदीय सीट का गठन किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी