Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम से पहली बार ताल ठोंक रहीं दो महिलाएं

Lok Sabha Election 2019 सिंहभूम के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो-दो महिला प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरी हैं। इनमें गीता कोड़ा और पुष्पा सिंकू शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 01:02 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 01:02 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  सिंहभूम से पहली बार ताल ठोंक रहीं दो महिलाएं
Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम से पहली बार ताल ठोंक रहीं दो महिलाएं

चाईबासा, सुधीर पांडेय । सिंहभूम लोकसभा चुनाव का मैदान साफ हो गया है। इस हॉट सीट से कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार-प्रसार में अपनी ताकत झोंकेंगे। सिंहभूम के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो-दो महिला प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरी हैं। इनमें कांग्रेस की गीता कोड़ा और निर्दलीय पुष्पा सिंकू है। 

शिक्षा के मामले में दोनों एक-दूसरे के समकक्ष हैं। गीता कोड़ा जहां दूरस्थ शिक्षा के तहत एमबीए पास हैं, वहीं पुष्पा ने पीजी किया है। हालांकि दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है। गीता कोड़ा राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। यहां बता दें कि कांग्रेस ने पहली बार सिंहभूम सीट से महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। पार्टी गीता कोड़ा और मधु कोड़ा के सहारे मैदान फतेह करने की पूरी तैयारी में है।

पहले से तय थी गीता की उम्मीदवारी

चूंकि चुनाव की घोषणा होने के पहले से ही यह तय था कि महागठबंधन फार्मूला के तहत सिंहभूम सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी इसलिए कोड़ा दंपती कांग्रेस में आने के साथ ही गांव-गांव घूमकर अपनी ताकत जुटाने में लगे हुए थे। अब जब सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो गया है तो 12 मई को अपने-अपने पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं को सभी उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से रिझाने में लग गए हैं। वैसे सिंहभूम में किसी तरह का त्रिकोणीय मुकाबला नहीं होने जा रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। इस टक्कर में कौन विजेता बनकर उभरेगा इसका फैसला 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद हो जाएगा। फिलहाल मतदाता मौन होकर सारी अंक गणित बैठाने में लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी