Lok Sabha Election Phase III Voting : अररिया में BJP और RJD के बीच सीधी लड़ाई

Lok Sabha Election Phase III Voting अररिया लोकसभा में मंगलवार को मतदान हो रहा है। यहां के करीब 19 लाख मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 02:16 PM (IST)
Lok Sabha Election Phase III Voting : अररिया में BJP और RJD के बीच सीधी लड़ाई
Lok Sabha Election Phase III Voting : अररिया में BJP और RJD के बीच सीधी लड़ाई

अररिया [जेएनएन]। तीसरे चरण में होने वाले अररिया लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हो रहा है। कुल 12 उमीदवार इस चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह और राजद के सरफराज आलम के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। यहां के 18,05 लाख मतदाता 1723 मतदान केंद्रों पर आज एक दर्जन प्रत्‍याशियों की तकदीर लिखेंगे।
वर्तमान सांसद सरफराज आलम मो तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं। मो तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद 2018 में हुए लोकसभा उपचुनाव में सरफराज आलम ने भाजपा प्रत्‍याशी प्रदीप कुमार सिंह को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मो तस्लीमुद्दीन यहां से जीते थे। उन्‍होंने भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को हराया। जदयू तीसरे नम्‍बर पर रही। इस बार जदयू और भाजपा वहां मिलकर चुनाव मैदान में हैं। इसलिए सरफराज आलम को इस बार चुनाव जीतने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
अररिया संसदीय क्षेत्र में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। नरपतगंज, रानीगंज (अजा), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी। इन विधानसभा क्षेत्रों में नरपतगंज से राजद के अनिल यादव, अररिया से कांग्रेस के अबिदर्रूहमान, जोकीहाट से राजद के शहनवाज आलम, सिकटी के भाजपा के विजय मंडल, फारबिसगंज से भाजपा के विद्यासागर केशरी, रानीगंज (अजा) से भाजपा के अचमित ऋषिदेव विधायक हैं। इस लोकसभा से भाजपा के तीन, कांग्रेस के एक और राजद के दो विधायक हैं।

मैदान में 12 उम्‍मीदवार
1. सरफराज आलम (राजद)
2. प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा)
3. रामनारायण भारती (बसपा)
4. ताराचंद पासवान (बमुपो)
5. सुदामा सिंह (बिहार लोनि दल)
6. मो मतीन (निर्दलीय)
7. मो मिन्हाज आलम (निर्दलीय)
8. मुकेश सिंह (निर्दलीय)
9. मो मोबिनुल हक (निर्दलीय)
10. रामानंद ऋषिदेव (निर्दलीय)
11. अवाहिद खान (निर्दलीय)
12. शाहीन प्रवीण (निर्दलीय)

2014 लोकसभा चुनाव, एक नजर
- मो तस्लीमुद्दीन (राजद): 407978 वोट
- प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा): 261474 वोट
- विजय मंडल (जदयू): 221769 वोट

2018 लोकसभा उपचुनाव, एक नजर
- सरफराज आलम (राजद): 509334 वोट
- प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा): 447546 वोट

chat bot
आपका साथी