South Goa Lok Sabha Election Result 2019: दक्षिणी गोवा सीट से कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा जीते

South Goa Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में दक्षिणी गोवा सीट पर कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने चुनाव जीत लिया है।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 07:45 PM (IST)
South Goa Lok Sabha Election Result 2019: दक्षिणी गोवा सीट से कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा जीते
South Goa Lok Sabha Election Result 2019: दक्षिणी गोवा सीट से कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। South Goa Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में दक्षिणी गोवा सीट पर कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा के एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाईकर को हराया। AAP पार्टी से खड़े एल्विस गोम्स तीसरे नंबर पर रहे। फ्रांसिस्को सरदिन्हा को 201561 वोट मिले जबकि नरेंद्र केशव को 191806 वोट हासिल हुए।

दक्षिणी गोवा लोकसभा चुनाव 2019 में दक्षिणी गोवा से भाजपा के एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाईकर, कांग्रेस से फ्रांसिस्को सरदिन्हा और आप से एल्विस गोम्स प्रमुख उम्मीदवार हैं। वर्ष 2014 में, गोवा राज्य में, दक्षिणी गोवा लोकसभा क्षेत्र से नरेंद्र केशव सवईकर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 198776 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने एलेक्सियो रेगनाल्डो लोरेंको को 32330 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 75.27 प्रतिशत वोट पड़े।

दक्षिण गोवा जिला, भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। इस जिले की सीमा कर्नाटक राज्य से भी जुड़ती है। इसके पश्चिम में अरब सागर स्थित है। जिले का प्रशासनिक मुख्यालय मडगांव है। यहां के ज्यादातर लोग कोंकणी भाषा बोलते हैं। दक्षिण गोवा में पहला लोकसभा चुनाव 1962 में हुआ था जिसमें महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (Maharashtrawadi Gomantak Party) के मुकुंद शिंकरे ने जीत हासिल की थी। यहां कई

बेहतरीन कॉलेज भी हैं जिनमे से एक है बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस है जो जुआरी नगर में है।

गोवा अपने बीचों के लिए सबसे ज्यादा खास माना जाता है। दक्षिण गोवा में भी कई शानदार बीच हैं जैसे बेटलबटीम बीच, एरोसिम, कोला बीच। यहां का काबो दे रामा (Cabo de Rama) किला बहुत प्रसिद्ध है। माना जाता है कि भगवान राम अपनी पत्नी के साथ 14 साल के वनवास के दौरान यहां रुके थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी