Loksabha Election 2019 : अमेठी में जूूूूता बांटने पर प्रियंका का हमला, स्मृत‍ि ईरानी ने दिया जवाब

सोनिया गांधी की मौजूदगी में प्रियंका ने नहर कोठी में नुक्कड़ सभा कर साधा निशाना। राहुल ने तिलोई सलोन व अमेठी विधान सभा क्षेत्र में की जनसभा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 08:34 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 07:41 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : अमेठी में जूूूूता बांटने पर प्रियंका का हमला, स्मृत‍ि ईरानी ने दिया जवाब
Loksabha Election 2019 : अमेठी में जूूूूता बांटने पर प्रियंका का हमला, स्मृत‍ि ईरानी ने दिया जवाब

अमेठी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र की कमान अपने हाथों में ली। वहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का ध्यान भी अमेठी पर पूरी तरह से लग गया है। सोमवार को राहुल ने जहां ताबड़तोड़ तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और अमेठी के विकास की बात जनता से कही, वहीं दूसरी तरफ नुक्कड़ सभा को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर निशाना साधा।

प्रियंका ने कहा कि स्मृति यहां जूता बांटने आई हैं। वह यह कहकर राहुल का अपमान नहीं कर रही हैं, बल्कि अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने जनता से पूछा कि आप बताइए कि राहुल अमेठी आते हैं कि नहीं। इस पर वहां मौजूद लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिए बयान पर पलटवार किया।

वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में हर नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। यह सरकार उद्योग पतियों को जानती है गरीबों को नहीं। किसान रातभर जाग कर खेतों की रखवाली कर रहा है। सभा के दौरान रायबरेली सांसद सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। वहीं राहुल की जनसभा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया। जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल ने जनता का अभिवादन किया।

सपा के पदाधिकारी रहे मौजूद 

तिलोई में आयोजित जनसभा के दौरान सपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राहुल के पहुंचने से पहले कई पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित भी किया और समर्थन की बात कही।

प्रियंका में थोड़ी भी शर्म हो तो खुद जाकर देखे सच्चाई : स्मृति
स्मृति ने कहा कि एक्टर मैं रह चुकी हूँ तो प्रियंका जी नाटक न ही करे तो बेहतर है। जहां तक बात उन गरीब नागरिकों है, जिनके पास पहनने को जूता नहीं था। तो कृपया करके अगर उनमें थोड़ी भी शर्म हो तो वह खुद जाकर देख ले कि सच्चाई क्या है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सोमवार को फुरसतगंज के नहरकोठी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह लोगों के पास जूता न होने की बात कहकर अमेठी की जनता का अपमान कर रही है। प्रियंका का बयान आने के बाद जगदीशपुर में सभा के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव के बयान का जवाब दिया है।

chat bot
आपका साथी