शिवपाल की पार्टी का अपना दल को समर्थन, प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल प्रत्याशी घोषित

शिवपाल सिंह यादव ने अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ से अपनी पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 05:16 PM (IST)
शिवपाल की पार्टी का अपना दल को समर्थन, प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल प्रत्याशी घोषित
शिवपाल की पार्टी का अपना दल को समर्थन, प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल प्रत्याशी घोषित

प्रतापगढ़, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज प्रतापगढ़ में अपना दल के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की घोषण की। इतना ही नहीं उन्होंने अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ से प्रत्याशी भी घोषित किया।

शिवपाल सिंह यादव ने अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ से अपनी पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है। उनकी पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। शिवपाल सिंह यादव आज यहां अपना दल की न्याय रैली के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस बार केंद्र में बिना हमारी पार्टी के सहयोग के कोई सरकार नहीं बनेगी। आज वह अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल के अधूरे सपने को साकार करने का बीड़ा उठाने वाली अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के समर्थन में यहा आए थे।

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। देश का युवा को यहां बेरोजगारी की समस्या से काफी परेशान है। आईटीआई मैदान में अपना दल की न्याय रैली में बतौर मुख्य अतिथि पधारने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ में रोज हत्याएं हो रही है थानों में लूट खसोट है। प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें वह पूरा नहीं कर सके। इस रैली की अध्यक्षता अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की। अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने भी अपने विचार रखे। 

chat bot
आपका साथी