LokSabha Election 2019: नहीं मानेंगे पांडेय बाबा, टिकट के लिए झामुमो-जदयू के दरवाजे पर

सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय के लोग पटना में भी जद यू के बड़े नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। सांसद पाण्डेय के करीबी लोगों का कहना है कि एक दो दिन में कुछ अच्छा होने वाला है।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 08:03 PM (IST)
LokSabha Election 2019: नहीं मानेंगे पांडेय बाबा, टिकट के लिए झामुमो-जदयू के दरवाजे पर
LokSabha Election 2019: नहीं मानेंगे पांडेय बाबा, टिकट के लिए झामुमो-जदयू के दरवाजे पर

बोकारो, जेएनएन। भाजपा से टिकट मिलने की संभावना समाप्त होने के साथ ही सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने अलग-अलग राजनीतिक दलों का दरवाजा खटखटाना प्रारंभ कर दिया है। झामुमो के साथ-साथ जदयू के भी संपर्क में पांडेय बताए जाते हैं। चर्चा है कि सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय के लोग पटना में भी जद यू के बड़े नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। सांसद पाण्डेय के करीबी लोगों का कहना है कि एक दो दिन में कुछ अच्छा होने वाला है।

विदित हो कि झारखंड में बीजेपी का जद यू से कोई समझौता नहीं है। ऐसे में  पांच बार सांसद रह चुके नेता का आगमन पार्टी के ल‍िए संजीवनी जैसा होगा। इस मामले में जद यू के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने पुष्टि करते हुए कहा है कि उनके लोगों ने संपर्क किया है। अब तक जिन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा भाजपा ने नहीं किया है। जद यू की मांग है कि कम से कम तीन सीट दिया जाय। यदि समझौता नहीं होता है और केन्द्रीय नेतृत्व का आदेश होगा तो जद यू चुनाव लड़ेगा।                              

जलेश्वर महतो की कमी हो सकती है पूरी : गत लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ने वाले जलेश्वर महतो के कांग्रेस में जाने के बाद जद यू के पास कोयलांचल क्षेत्र में कोई बड़ा चेहरा नहीं रह गया है। ऐसे में सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय के शामिल होने से पार्टी को एक नेता मिले। इस वजह से झारखंड के नेता सांसद को टिकट दिलवाने के प्रयास में है। ताकि चुनाव में कार्यकर्ता व संगठन ठीक रहे। हलांकि झारखंड में आजसू व जद यू दोनों को कोइरी व कुर्मी की पार्टी माना जाता है। जद यू से उनका चुनाव लड़ने पर आजसू के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। यही वजह है कि सांसद के प्रतिनिधि जद यू से सेटिंग करने के लिए प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी