Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Result 2019 : रत्नागिरि सिंधुदुर्ग में शिवसेना प्रत्‍याशी विनायक राऊत जीते

Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की रात्नागिरी सीट से शिवसेना के विनायक राऊत ने जीत दर्ज की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 01:49 PM (IST)
Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Result 2019 : रत्नागिरि सिंधुदुर्ग में शिवसेना प्रत्‍याशी विनायक राऊत जीते
Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Result 2019 : रत्नागिरि सिंधुदुर्ग में शिवसेना प्रत्‍याशी विनायक राऊत जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Result 2019लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की रात्नागिरी सीट से शिवसेना के विनायक राऊत ने जीत दर्ज की है। भाविनायक राऊत ने 458022 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के निलेश नारायण राणे दूसरे नंबर पर रहे हैं। निलेश नारायण राणे को 279700 वोट मिले हैं।

वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से विनायक राउत का निर्वाचन हुआ. उन्हें 493088 वोट मिले. उनकी पार्टी शिवसेना है. उन्होंने नीलेश नारायण राणे को 150051 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 65.56 प्रतिशत वोट पड़े.

रत्नागिरि सिंधुदुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह संसदीय क्षेत्र 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कोंकण क्षेत्र का यह क्षेत्र समुद्री तट पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र का संबंध महाभारत काल से भी है। वनवास का तेरहवां वर्ष पांडवों ने इसी क्षेत्र में बिताया था। यहीं पर म्यांमार के अंतिम राजा थिबू तथा वीर सावरकर को कैद कर रखा गया था। यह बाल गंगाधर तिलक की जन्मास्थली भी है। यह क्षेत्र सह्याद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ है। इस इलाके का अल्फांकसो आम पूरे देश में लोकप्रिय है। यहां पर शिवाजी द्वारा बनवाया गया सिंधुदुर्ग आज भी मौजूद है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी