Lok Sabha Election 2019 : बुलेट से जमशेदपुर पहुंचीं राजलक्ष्मी, भाजपा ने किया स्वागत

Lok Sabha Election 2019. कहो दिल से-मोदी फिर से और संकल्प हमारा-मोदी दोबारा के नारों के साथ बुलेट पर सवार होकर संकल्प यात्रा के लिए निकली राजलक्ष्मी मांडा टाटा पहुंची।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 11:58 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 11:58 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  बुलेट से जमशेदपुर पहुंचीं राजलक्ष्मी, भाजपा ने किया स्वागत
Lok Sabha Election 2019 : बुलेट से जमशेदपुर पहुंचीं राजलक्ष्मी, भाजपा ने किया स्वागत

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019  कहो दिल से-मोदी फिर से और संकल्प हमारा-मोदी दोबारा के नारों के साथ बुलेट पर सवार होकर संकल्प यात्रा के लिए निकली राजलक्ष्मी मांडा के लौहनगरी आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में दर्जनों भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

चुनाव संचालन समिति के प्रवक्ता प्रेम झा ने बताया कि राजलक्ष्मी मांडा ने 9.5 टन का ट्रक खींचने वाली महिला बनने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। राजलक्ष्मी मांडा अब तक 18 राज्यों में 30 हजार किमी की यात्रा समाप्त कर बुधवार को बहरागोड़ा के रास्ते जमशेदपुर पहुंचीं। जमशेदपुर के बाद उनकी संकल्प यात्रा चाईबासा के रास्ते खूंटी के लिए प्रस्थान करेगी। 22 राज्य की यात्रा के साथ छह मई को मुहिम अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।

भाजपा की नहीं हैं सदस्य

पत्रकारों से रूबरू राजलक्ष्मी मांडा ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक का अधिकार व कर्तव्य है कि वह देश के सर्वांगीण विकास व अपने आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता चुने। उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी की सदस्य नहीं हैं, लेकिन पीएम मोदी की नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर मोदी को पुन: प्रधानमंत्री पद पर आसीन करने के लिए मुहिम चला रही हैं। स्वागत करने वालों में मुरलीधर केडिया, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अनिल मोदी, राजेश सिंह बम, हलदर शाह, बिमल जालान, राकेश सिंह, बारी मुर्मु, आफताब अहमद सिद्दीकी, संजू शर्मा, बिशु सिंह, तजेंद्र भाटिया आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी