LokSabha Elections 2019 : राजबब्बर ने कहा, नफरत फैलाकर राज करना चाहती है भाजपा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर वोट लेना चाहती है। विकास के मुद्​दे से ध्यान भटकाकर सांप्रदायिक झगड़े करना उसकी फितरत है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 03:57 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 10:11 AM (IST)
LokSabha Elections 2019 : राजबब्बर ने कहा, नफरत फैलाकर राज करना चाहती है भाजपा
LokSabha Elections 2019 : राजबब्बर ने कहा, नफरत फैलाकर राज करना चाहती है भाजपा

गोरखपुर/महराजगंज, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर वोट लेना चाहती है। विकास के मुद्​दे से ध्यान भटकाकर सांप्रदायिक झगड़े करना उसकी फितरत है। कांग्रेस के शासन काल में देश का सर्वाधिक विकास हुआ। पार्टी गरीबों, पिछड़ों व शोषितों की आवाज है।

बुधवार को महराजगंज के नौतनवा में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने में कांग्रेस ही सक्षम है। महज सात मिनट के संक्षिप्त संबोधन में राजब्बर ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर रखते हुए आम जन कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। कहा कि सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर कांग्रेस ही विकास कर सकती है।

महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पिता स्व. हर्षवर्धन के सपनों को पूरा करने के लिए ही राजनीति में आई हूं। जनता ने मौका दिया तो एक-एक वोट का कर्ज चुकाऊंगी। जिले में समस्याओं का अंबार है। चीनी मिलें बंद हैं, उद्योग धंधे नहीं हैं, बाढ़ से निजात दिलाने के लिए किसी ने अब तक आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि गरीबों और अमीरों के बीच की यह लड़ाई है। भाजपा पर हमला बोलते हुए सुप्रिया ने कहा कि यह पार्टी जब से सत्ता में आई है देश बहुत पीछे चला गया है। पूरी सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। गरीबों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी तो मनरेगा 100 दिन से बढ़ाकर डेढ़ सौ दिन किया जाएगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तलत अजीज ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विकास किया है। जबसे बीजेपी सत्ता में आई रोजगार के लिए लोग खाड़ी देश की ओर रवाना हो रहे हैं। देश की हालत बहुत खराब है। यह चुनाव भारत की राजनीति में बदलाव का चुनाव है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, झिनकू चौधरी, अबरार इराकी, सदामोहन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी