Lok Sabha Election 2019: CM रघुवर दास ने किया रोडशो, कहा- कांग्रेस को 44 से 4 पर लाएंगे

Lok Sabha Election 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटीसिलवे में आयोजित रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने यहां रांची संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में लोगों से वोट मांगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 06:29 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: CM रघुवर दास ने किया रोडशो, कहा- कांग्रेस को 44 से 4 पर लाएंगे
Lok Sabha Election 2019: CM रघुवर दास ने किया रोडशो, कहा- कांग्रेस को 44 से 4 पर लाएंगे

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019- झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को रांची के टाटीसिलवे में रोड शो किया। उन्होंने यहां रांची संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में लोगों से वोट मांगा। रोडशो के दौरान सीएम सड़क किनारे सब्जी बेचने वाली से लेकर रास्‍ता चलते राहगीरों व दूसरे दुकानदारों से मिले। मुख्यमंत्री ने टाटीसिलवे में पदयात्रा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को 44 सीट से 4 सीट पर लाना है। कांग्रेस ने शराब और गांधी जी की तस्वीर बांट गरीबों का वोट लिया, जबकि मेरी प्राथमिकता झारखंड को समृद्ध राज्‍य बनाने की है।



सीएम ने कहा कि चोर और भ्रष्टाचारी लोग एकजुट हुए हैं। महागठबंधन बनाकर मोदी जी को हटाना चाहते हैं। देश के खजाने पर वे पंजा नहीं मार पा रहे क्योंकि वहां एक चौकीदार बैठा है। कांग्रेस की आजादी के बाद से फितरत ही रही है देश को लूटना। 55 साल से ज्यादा देश का नेतृत्व करने के बावजूद गरीबी यथावत क्यों है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने गरीबों को कभी शराब दिया तो कभी गांधी जी की तस्वीर देकर उनका वोट लेने का काम किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है। जबकि जनता को लोकतंत्र में आस्था है। 2014 में जिस प्रकार आपने वंशवाद और परिवार वाद को नकार कर एक गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया था। उस प्रकार 2019 में भी देश का बागडोर मोदी जी को सौंपे। मुख्यमंत्री ने रोड शो में भाग लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शीश नवा कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। वे महिलाओं से भी मिले और पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए कहा। इस दौरान यहां के लोगों ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाया।



4 हजार करोड़ का घोटाला किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक निर्दलीय को झारखंड का मुख्यमंत्री बना कर 4 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। आप का एक गलत मत 5 साल का पछतावा दे जाएगा। आप संकल्प लें आप मोदी जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त झारखण्ड बनाएंगे। पूरे देश में 2014 में 44 सीट लाने वाले कांग्रेस को 2019 में 4 सीट पर लाकर छोड़ दें। यह आपके मत से हो सकता है।

सीएम ने कहा कि बस इस बात का ध्यान रखें कि यह वही मत है जिसके लिए राज्य के वीरों ने बलिदान दिया है। ताकि सुशासन और समृद्धि से अपना झारखण्ड आच्छादित हो सके। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह झारखण्ड का धोनी खेल में अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ते हैं उस प्रकार टाटीसिलवे के लोग भी 2014 में वोट देने का रिकॉर्ड 2019 में तोड़ देंगे।

chat bot
आपका साथी