Lok Sabha Election 2019: झारखंड में 22 को जागरण मानव श्रृंखला, आप जरूर जुड़ें

Lok Sabha Election 2019.22 अप्रैल को मतदाता जागरूकता को लेकर हर जिला मुख्यालय में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। पूरे प्रदेश में इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 10:28 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में 22 को जागरण मानव श्रृंखला, आप जरूर जुड़ें
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में 22 को जागरण मानव श्रृंखला, आप जरूर जुड़ें

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता अभियान पहला मुद्दा, पहला वोट को पूरे प्रदेश में जबरदस्त सफलता मिली है। इसकी अगली कड़ी के रूप में 22 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह सात से नौ बजे के बीच राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमें लाखों स्कूली बच्चे और आमलोग शामिल होंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान राज्य के हरेक जिला मुख्यालय में रोजाना मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इसमें समाज के हर तबके की व्यापक भागीदारी रही। अभियान अभी भी जारी है। इसके जरिए यह संदेश देने में सफलता मिली कि चुनाव में हरेक मतदाता वोट अवश्य करे। मत देना हमारा दायित्व है और यह देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी बोध कराता है।

वोट के माध्यम से ही हम पसंदीदा और जिम्मेवार जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। एक ऐसा जनप्रतिनिधि, जो क्षेत्र के विकास की चिंता करे। जो राष्ट्र के विकास में मददगार बने। इस अभियान का यही पवित्र लक्ष्य है कि हम झारखंड में वोट के प्रतिशत में इजाफा करें। ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसी के तहत जागरूकता अभियान का बीड़ा दैनिक जागरण ने उठाया।

समाज के हर वर्ग का समर्थन मिलना इस बात का द्योतक है कि लोग अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कर रहे हैं। युवा वर्ग के कंधे पर जिम्मेदारी ज्यादा है। इस अभियान में उनकी भागीदारी भी उत्साहजनक है। 22 अप्रैल को इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में मानव श्रृंखला निकाली जा रही है। इसमें सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी होगी।

मतदाता जागरूकता को लेकर बनने वाली मानव श्रृंखला इस मायने में एेतिहासिक होगी कि इस महती विषय पर लाखों लोगों की भागीदारी झारखंड में पहली बार होगी। दैनिक जागरण का विनम्र आग्रह है कि आप भी मानव श्रृंखला का हिस्सा बन अभियान में शामिल हों ताकि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत को और सशक्त बनाया जा सके।

chat bot
आपका साथी