VIDEO: Rafale Deal और Balakot Air Strike के बहाने प्रियंका गांधी ने PM पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर है। महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने रतलाम में रैली की थी। अब वह इंदौर में रोड शो के बाद रैली कर रही हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 08:49 AM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 09:08 PM (IST)
VIDEO: Rafale Deal और Balakot Air Strike के बहाने प्रियंका गांधी ने PM पर साधा निशाना
VIDEO: Rafale Deal और Balakot Air Strike के बहाने प्रियंका गांधी ने PM पर साधा निशाना

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में चुनाव प्रचार की शुरूआत सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा कर की। इसके बाद उन्होंने रतलाम में एक रैली को संबोधित किया और अब वह इंदौर में रोड शो कर रही हैं। इंदौर में रोड शो के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदौर में रोड शो करने के बाद एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। यहां भी उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थी। प्रियंका गांधी ने बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा, ‘वह वास्तव में रक्षा विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने खुद तय कर लिया कि कौन प्लेन बनाएगा। उन्होंने उसका नाम तय किया, जिसने अपनी जिंदगी में कभी प्लेन बनाए ही नहीं। क्या वह ये कर सकता है…?’

#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress in Indore, Madhya Pradesh: He is such a defence expert that he himself decided who will manufacture planes, he decided those who have never made a plane in their lives will make it.....He thought, weather is cloudy, it won't come on radar. pic.twitter.com/ZnnoZd5xM8

— ANI (@ANI) May 13, 2019

प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक चैनल को दिए साक्षात्कार पर भी तंज कसा। दावा किया जा रहा है कि इस साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा था कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान मौसम खराब होने की वजह से विशेषज्ञ इसका समय बदलना चाहते थे। लेकिन उन्होंने कहा कि हमें खराब मौसम और बादलों का फायदा उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री के इस कथित बयान पर प्रियंका गांधी ने तंज करते हुए कहा, ‘उन्होंने सोचा, बादल लगे हुए हैं तो यह (एयर स्ट्राइक करने वाले फाइटर प्लेन) रडार पर नहीं आएगा।’

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार इंदौर के दौरे पर हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद हैं। रोड शो से पहले रतलाम की रैली में कमलनाथ ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी भी की।

रतलाम में आयोजित प्रियंका गांधी की रैली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी भी की। कमलनाथ ने कहा, ‘पांच साल का जवाब नहीं दे सकते, क्या बात करते हैं। देश की सुरक्षा की बात करेंगे... मोदी जी जब आपने पैंट-पयजामा पहनना नहीं सीखा था तब पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी जी ने हमारे देश की फौज बनायी थी।’

प्रियंका ने मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन किया। इसके बाद प्रियंका रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि इससे पहले खबरें आ रही थी कि प्रियंका का उज्जैन में  होने वाले रोड शो रद्द कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह पार्टी की इज्जत का सवाल है, रोड शो रद्द नहीं करना चाहिए। इसके बाद कमलनाथ ने रोड शो के लिए मंजूरी दे दी। 

उज्जैन में प्रियंका का रोड शो समाप्त होते ही वह सीधे रतलाम पहुंचेंगी। यहा वह रतलान झबुआ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रैली करेंगी। इसके बाद शाम में इंदौर में उनका रोड शो होगा। कांग्रेस ने प्रियंका के रोड शो के लिए खासी तैयारियां की हुई है। भगत सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण कर  रोड शो की शुरुआत करेंगी। इन सबके बाद प्रियंका अंत में राजवाड़ा में मा आहिल्या का आशीर्वाद लेंगी।

ये पहली बार है जब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका इंदौर का दौरा कर रही हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने भी राज्य में रोड शो किया था। जो पार्टी के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ था। बता दें कि इंदिरा गांधी भी इंदौर में रोड शो कर चुकी हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी