अब स्टार वार से तपेगा हिमाचल, 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी मंडी में तो राहुल ऊना में करेंगे रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को हिमाचल के मंडी में तो कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

By BabitaEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 10:42 AM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 10:42 AM (IST)
अब स्टार वार से तपेगा हिमाचल, 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी मंडी में तो राहुल ऊना में करेंगे रैली
अब स्टार वार से तपेगा हिमाचल, 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी मंडी में तो राहुल ऊना में करेंगे रैली

मंडी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को छोटी काशी में 45 मिनट रुकेंगे। वह करीब सवा दो बजे मंडी पहुंचेंगे और तीन बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कांगणी हेलीपैड पर होगी। यहां एक साथ दो हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं। एक हेलीकॉप्टर सुरक्षा कर्मियों को उतारने के तुरंत बाद रवाना हो जाएगा। इसके बाद तीसरा हेलीकॉप्टर लैंडिंग करेगा। पड्डल मैदान में भी लैंडिंग की संभावना टटोली जा रही है।

मोदी इस बार सेपूबड़ी का स्वाद भी नहीं चख पाएंगे। उन्हें सम्मानस्वरूप देवरथ भेंट किया जाएगा। मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजग हो गया है। प्रदेशभर से करीब 1000 पुलिस
जवान व 24 पुलिस अधिकारी मंडी पहुंच चुके हैं। बुधवार को आइजी मध्य क्षेत्र एन वेणुगोपाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मंडी में बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में पुलिस अधिकारियों व 
जवानों को उनकी ड्यूटी सौंपी गई। देर शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी पहुंच कर भाजपा पदाधिकारियों के साथ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की।
 
राहुल की रैली के लिए ऊना का झलेड़ा मैदान तैयार
प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने 10 मई को ऊना में होने वाली राहुल गांधी  की रैली से भाजपा के तंबू उखड़ जाएंगे। राहुल झलेड़ा पुलिस लाइन में करीब दो बजे जनता को संबोधित करेंगे। इसके
बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बांसल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कोटली ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को हटाए जाने को पार्टी का अंदरुनी मामला बताते हुए किसी भी प्रकार गुटबाजी से इन्कार किया। 
 
रैली का ट्रैफिक प्लान
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। झलेड़ा पुलिस लाइन में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थान चिह्नित किए हैं। अम्ब क्षेत्र की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रायंसरी गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर की गई है। रैली में आने वाले सभी वाहनों को झलेड़ा में रोका जाएगा। लोग पैदल ही रैली स्थल पर पहुंचेगे। इसके अलावा हमीरपुर, बिलासपुर व जिला ऊना के मैहतपुर, संतोषगढ़, बंगाणा, घालूवाल व हरोली क्षेत्र से आने वाहनों को शर्मा बुलेट एजेंसी व हिमाचल ग्लास हाउस के पास पार्क किया जाएगा।
 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी