Lok Sabha Election 2024: त्रिपुरा में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में किया मतदान, बोले- लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से खुश हूं

Lok Sabha Election 2024 त्रिपुरा लोकसभा चुनाव में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने मतदान किया। कुल पात्र ब्रू मतदाताओं की संख्या 17524 है। इससे पहले इन्होंने पिछले साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। पहले ब्रू मतदाता उत्तरी त्रिपुरा जिले के छह राहत शिविरों में रहते थे। अब सरकार ने 12 स्थानों पर इन्हें स्थाई रहने की व्यवस्था कर दी है।

By Jagran NewsEdited By: Ajay Kumar Publish:Fri, 26 Apr 2024 03:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 03:50 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: त्रिपुरा में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में किया मतदान, बोले- लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से खुश हूं
लोकसभा चुनाव 2024: त्रिपुरा लोकसभा चुनाव में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने किया मतदान।

एएनआई, त्रिपुरा। त्रिपुरा के लोकसभा चुनाव में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने शुक्रवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इससे पहले उन्होंने पिछले साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। बता दें कि ब्रू प्रवासी 2020 तक उत्तरी त्रिपुरा जिले के छह राहत शिविरों में रहते थे। मगर अब उन्हें राज्यभर में 12 स्थानों पर स्थाई ठिकाना मिल गया है।

यह भी पढ़ें: ये हैं दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्‍याशी, सबसे कम संपत्ति वाले 10 चेहरों को भी जान लीजिए

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से खुश

सुबह से ही ब्रू समुदाय के पात्र मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। गोमती जिले के अंतर्गत तीर्थमुख क्षेत्र के गोएनांग पारा मतदान केंद्र पर सैकड़ों ब्रू मतदाताओं ने मतदान किया। वोट डालने के बाद ब्रू समुदाय के एक मतदाता ने कहा कि हमने त्रिपुरा के एमपी चुनाव में कभी मतदान नहीं किया था। हम लोकतांत्रिक अभ्यास में भाग लेने से बहुत खुश हैं। इस विशेष मतदान केंद्र में मतदाताओं की कुल संख्या 609 हैं।

इतनी है ब्रू मतदाताओं की संख्या

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आंकड़ों के अनुसार कुल पात्र ब्रू मतदाताओं की संख्या 17,524 है। इनमें से 16,300 मतदाता पूर्वी त्रिपुरा की मतदाता सूची में नामांकित हैं। बाकी अन्य ने 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनाव में मतदान किया था।

नावों से पहुंचे मतदान करने

इस बीच, त्रिपुरा के धलाई जिले के दूरदराज इलाके के मतदाता नावों से मतदान करने पहुंचे। चुनाव आयोग ने भी इंटरनेट मीडिया पर इनकी तस्वीरों को साझा किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की इन 22 सीटों पर कभी नहीं जीती सपा, इस चुनाव में भी है अग्निपरीक्षा

chat bot
आपका साथी