Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: ये हैं दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्‍याशी, सबसे कम संपत्ति वाले 10 चेहरों को भी जान लीजिए

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 दूसरे चरण की 88 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें कई धनकुबेर भी हैं। इनकी संपत्ति कई सौ करोड़ रुपये है। वहीं कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनकी कुल संपत्ति सिर्फ कुछ सौ रुपये है। तो आइये जानते हैं दूसरे चरण के 10 सबसे अधिक और सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों के बारे में...

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Wed, 24 Apr 2024 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:20 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के 'धनकुबेर'।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1206 प्रत्याशी मैदान में हैं। 26 अप्रैल यानी आज इन सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में कई दिग्गज भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 140 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ रुपये से अधिक है।

loksabha election banner

दूसरे चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये है। छह उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। तो आइये जानते हैं दूसरे चरण के 10 सबसे अधिक और 10 सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों के बारे में...

वेंकटरमण गौड़ा के पास सबसे अधिक संपत्ति

कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के सामने कांग्रेस ने वेंकटरमण गौड़ा (स्टार चंदू) को टिकट दिया है। वेंकटरमण गौड़ा दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्याशी हैं। उनके पास 622 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: दूसरे चरण में मध्‍य प्रदेश की छह सीटों पर सियासी रण, जानिए किसका किससे है मुकाबला; कोई सात तो कोई चार बार से है सांसद

दूसरे स्थान पर डीके सुरेश

दूसरे चरण में सबसे अधिक संपत्ति वाले प्रत्यशियों के सूची में दूसरा नाम डीके सुरेश है। सुरेश कांग्रेस की टिकट पर बेंगलुरू ग्रामीण से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने यहां डॉ. सीएन मंजूनाथ को टिकट दिया है। डीके सुरेश के पास कुल संपत्ति 593 करोड़ रुपये से अधिक है।

हेमा मालिनी

26 अप्रैल को दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव है। इनमें से एक सीट मथुरा भी है। यहां से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी दो बार चुनाव जीत चुकी हैं और तीसरी बार चुनावी समर में हैं। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति हेमा मालिनी के पास है। हेमा के पास 278 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: दो पूर्व CM के बेटे चुनाव मैदान में: झालावाड़-बारां में लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा, जालौर में अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

इनके पास सबसे कम संपत्ति

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण नागोराव पाटिल के पास सबसे कम संपत्ति है। हलफनामे इन्होंने कुल संपत्ति 500 रुपये घोषित की है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी केआर हैं। कासरगोड से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी के पास कुल संपत्ति एक हजार रुपये है।

महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट पृथ्वीसम्राट मुकिंदराव दीपवंश ने अपनी कुल संपत्ति 1400 रुपये घोषित की है।

                         सबसे अधिक संपत्ति वाले 10 उम्मीदवार

प्रत्याशी का नाम
दल
लोकसभा सीट
कुल संपत्ति
वेंकटरमण गौड़ा (स्टार चंदू) कांग्रेस मान्ड्या 622 करोड़ +
डीके सुरेश कांग्रेस बेंगलुरू ग्रामीण 593 करोड़ +
हेमा मालिनी भाजपा मथुरा 278 करोड़+
संजय शर्मा संजू भैया कांग्रेस होशंगाबाद 232 करोड़ +
एचडी कुमारस्वामी जनता दल (सेक्युलर) मान्ड्या 217 करोड़+
कंवर सिंह तंवर भाजपा अमरोहा 214 करोड़+
एमएस रक्षा रमैया कांग्रेस चिक्काबल्लापुर 169 करोड़+
सुखबीर सिंह जौनपुरिया भाजपा टोंक-सवाई माधोपुर 142 करोड़+
प्रो. एमवी राजीव गौड़ा कांग्रेस बेंगलुरू उत्तर 134 करोड़+
अंजना उदयलाल कांग्रेस चित्तौड़गढ़ 118 करोड़ +

  

                                    सबसे कम संपत्ति वाले 10 प्रत्याशी

प्रत्याशी नाम
दल
लोकसभा क्षेत्र
कुल संपत्ति
लक्ष्मण नागोराव पाटिल निर्दलीय नांदेड़ 500 रुपये +
राजेश्वरी केआर निर्दलीय कासरगोड 1000 रुपये+
एडवोकेट पृथ्वीसम्राट मुकिंदराव दीपवंश निर्दलीय अमरावती 1400 रुपये
शहनाज बानो दलित क्रांति दल जोधपुर 2000 रुपये+
वीपी कोचिमोन सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) कोट्टयम 2230 रुपये
विनोद पंजाबराव

नंदगावली

निर्दलीय यावतमाल वाशिम 3000 रुपये +
प्रवेशानंद पुरी निर्दलीय मथुरा 6000 रुपये +
एडवोकेट हरिकुमार एमके आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया पथनमथीट्टा 6000 रुपये+
नंदवानम सुशीलन निर्दलीय तिरुअनंतपुरम 7000+
रामफल पाटिल न्यायधर्मसभा राजनांदगांव 75,00 रुपये +

नोट: आंकड़े एडीआर की रिपोर्ट पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने घोषित की इतनी संपत्ति, उनके पास 14 गायें और 12 भैंसें भी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.