विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो पूर्व CM के बेटे चुनाव मैदान में: झालावाड़-बारां में लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा, जालौर में अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

Published: Thu, 25 Apr 2024 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:47 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव भी दिलचस्प है। राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। यहां केंद्रीय मंत्रियों समेत दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। वहीं कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत शुक्रवार शाम को ईवीएम में कैद हो जाएगी। जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर सबकी निगाहें निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी पर टिकी हैं। वहीं देशभर में जालौर और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट की भी चर्चा है। इसकी वजह यह है कि यहां से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनावी समर में उतरे हैं। तो आइये जानते हैं इन दो सीटों के बारे में...

यह भी पढ़ें: दूसरे चरण में 390 करोड़पति प्रत्याशी, इनमें 105 निर्दलीय, जानिए किस पार्टी में कितने 'धनकुबेर'

झालावाड़-बारां: यहां लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे को चौथी बार टिकट दिया है। परिसीमन के बाद यह सीट 2009 में अस्तित्व में आई। तब से अब तक यहां दुष्यंत सिंह का कब्जा है। वे लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। दुष्यंत के सामने कांग्रेस ने उर्मिला जैन को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चंद्र सिंह किराड़ उतरे हैं। यहां दुष्यंत सिंह के साथ-साथ उनकी मां वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा भी लगी है। इस सीट पर चुनावी मुकाबले में तीन निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें: दूसरे रण में मोदी के ये चार मंत्री, कौन कहां से लड़ रहा चुनाव? राजस्‍थान में एक निर्दलीय ने बढ़ाई सबकी टेंशन

जालौर: अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

जालौर लोकसभा सीट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की साख दांव पर है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस ने उनके बेटे वैभव गहलोत को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर तीन लोकसभा चुनाव से भाजपा का कब्जा है।

इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबाराम को उतारा है। इस सीट पर वैभव के साथ-साथ अशोक गहलोत की भी अग्निपरीक्षा है। यहां छह निर्दलीय समेत 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा के 'राम', कांग्रेस के शिवराम और बसपा के नंदकिशोर; उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में दांव पर इन दिग्गजों की साख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।