Gurgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुरुग्राम में BJP के राव इंद्रजीत सिंह ने मारी बाजी

Gurgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अजय सिंह यादव को 386256 मतों से हराया।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:15 PM (IST)
Gurgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुरुग्राम में BJP के राव इंद्रजीत सिंह ने मारी बाजी
Gurgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुरुग्राम में BJP के राव इंद्रजीत सिंह ने मारी बाजी

नई दिल्ली, जेएनएन। Gurgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 881546 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय सिंह यादव को 386256 मतों के अंतर सेे हराया।   

गुरुग्राम, हरियाणा के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह हरियाणा के 4 प्रमण्डलों में से भी एक है। गुडगांव हरियाणा का ओद्योगिक और वितीय केंद्र है। यह दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर है। गुड़गांव का नाम हिन्दू ग्रंथो में भी मिलता है। गुड़गांव, गुरु द्रोणाचार्य का गांव है। यहीं पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी थी। इसकी स्थापना 15 अगस्त 1979 ई. को की गई थी। यहां शीतला माता का मन्दिर बहुत प्रसिद्ध है।

शीतला माता के मन्दिर के अलावा भी पर्यटक यहां पर कई पर्यटक स्थलों की सैर कर सकते हैं। गुरुग्राम में बीते कुछ वक्त में जबरदस्त औद्योगिकरण हुआ है।वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से राव इंद्रजीत सिंह का निर्वाचन हुआ. उन्हें 644780 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने जाकिर हुसैन को 274722 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आईएनएलडी थी. 2014 में कुल 71.58 प्रतिशत वोट पड़े. 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी