जानिये- AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर आज क्यों है आर-पार का दिन

आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ दिल्ली में गठबंधन को लेकर राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति एप से जुड़े प्रदेश के करीब 55 हजार कार्यकर्ताओं से राय मांगी जा रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 12:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 07:35 PM (IST)
जानिये- AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर आज क्यों है आर-पार का दिन
जानिये- AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर आज क्यों है आर-पार का दिन

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ दिल्ली में गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से जो रायशुमारी शुरू कराई थी उसका शुक्रवार को अंतिम दिन है। राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति एेप से जुड़े प्रदेश के करीब 55 हजार कार्यकर्ताओं से AAP के साथ गठबंधन पर राय मांगी जा रही है। रायशुमारी का शुक्रवार को अंतिम दिन है। यह सर्वे बुधवार को शुरू हुआ था, जो तीन दिन चलना था। सर्वे के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी से समझौते पर कोई फैसला कर सकती है।

दरअसल, बुधवार से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की आवाज में कार्यकर्ताओं के पास पहले से रिकार्ड आवाज में संदेश आ रहा है- 'मैं दिल्ली कांग्रेस का प्रभारी पीसी चाको बोल रहा हूं। अगर आप आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं तो एक नंबर दबाएं और अगर नहीं दो नंबर दबाएं।' कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह रायशुमारी तीन दिन तक चलेगी, जिसका शुक्रवार को अंतिम दिन है।

कांग्रेस बनाएगी नौ मीडिया पैनलिस्ट

दिल्ली के लोगों तक अपनी बात बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए दिल्ली कांग्रेस की ओर से नौ मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में बुधवार को बैठक में मीडिया पैनलिस्ट के लिए नामों पर चर्चा हुई है। बृहस्पतिवार को इनके नामों की घोषणा की जा सकती है।

वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लग रहा है कि जब प्रदेश स्तर पर 'आप' से गठबंधन नहीं होने की बात कही गई है, तो फिर से दिल्ली प्रभारी की ओर से इस पर राय क्यों मांगी जा रही है। 

सूत्रों का कहना है कि पहली बार 22 हजार कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी। ज्यादातर लोगों ने गठबंधन से मना किया था। इस बार कांग्रेस ने शब्दों से खेलते हुए बीजेपी को हराने की बात कहते हुए 'आप' से गठबंधन पर कार्यकर्ताओं की राय मांगी है। 

वहीं,  आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस की गठबंधन को पार्टी के भीतर हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ जहां दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन से साफ इनकार कर रही है, तो दूसरी ओर दिल्ली प्रभारी पीसी चाको का एक ऑडियो वायरल है। इसमें दिल्ली वालों से AAP से गठबंधन को लेकर रायशुमारी की जा रही है। वहीं, गठबंधन को लेकर शीला दीक्षित का कहना है कि मैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष हूं। आप के साथ गठबंधन को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी