Mizoram Lok Sabha Election Result 2019: मिजोरम में ललरोसंगा जीते

Mizoram Lok Sabha Election Result 2019 मिजोरम लोकसभा में मुख्य उम्मीदवार भाजपा के निरुपम चकमा और जेडपीएम के ललनघिंगलोवा हमार हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 04:41 PM (IST)
Mizoram Lok Sabha Election Result 2019: मिजोरम में ललरोसंगा जीते
Mizoram Lok Sabha Election Result 2019: मिजोरम में ललरोसंगा जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Mizoram Lok Sabha Election Result 2019 LIVE मिजोरम लोकसभा में मुख्य उम्मीदवार भाजपा के निरुपम चकमा और जेडपीएम के ललनघिंगलोवा हमार हैं।
ललनघिंगलोवा हमार को 216146 वोट मिले। ललरोसंगा को 224286 और श्री निरुपम चकमा को कुल 28707 वोट मिले। 
वर्ष 2014 में, मिजोरम राज्य में, मिजोरम लोकसभा क्षेत्र से सी एल रुआला का निर्वाचन हुआ. उन्हें 210485 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने राबर्ट रोमाविया रायट को 6154 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी निर्दलीय थी. 2014 में कुल 61.95 प्रतिशत वोट पड़े.
मिजोरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम राज्य की एकमात्र संसदीय सीट है। इस लोकसभा क्षेत्र में राज्य की सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन के समय इस सीट का गठन नहीं किया गया। 1977 में यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। इस पर्वतीय इलाके की राजधानी आईजोल है। पहले यह असम का एक जिला था। 1972 में मिज़ोरम को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

इस क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है। यहां पर्वतीय नगर आइज़ोल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। म्यांमार की सीमा से सटा चमफाई क्षेत्र एक सुंदर पर्यटन स्थल है। तामदिल एक प्राकृतिक झील है जहां मनोहारी वन हैं। वानतांग जलप्रपात यहां का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। इस क्षेत्र में मैडिरियन संतरा, केला, अंगूर, अनन्नास और पपीता खूब पैदा होता है। यहां एंथुरियम, बर्ड ऑफ पेराडाइज, आर्किड, चिरासेथिंमम, गुलाब समेत कई मौसमी फूलों, पाम ऑयल, जड़ी-बूटियों की खेती होती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी