महामिलावटी माल है सपा-बसपा महागठबंधन : मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि महागठबंधन महामिलावटी माल है। गठबंधन के साथी एक-दूसरे को निपटाते- निपटाते खुद ही निपट जाएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 05:53 PM (IST)
महामिलावटी माल है सपा-बसपा महागठबंधन : मुख्तार अब्बास नकवी
महामिलावटी माल है सपा-बसपा महागठबंधन : मुख्तार अब्बास नकवी
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि महागठबंधन महामिलावटी माल है। गठबंधन के साथी एक-दूसरे को निपटाते- निपटाते खुद ही निपट जाएंगे।

श्री नकवी रविवार को आदर्श रामलीला मैदान में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को मिलावट की सरकार नहीं, बल्कि जांची परखी सरकार चाहिए, जो नए भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर स्थायी और सुशासन को समर्पित सरकार बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथी आतंकवादियों की मौत पर मातम मना रहे हैं। सेना के शौर्य पराक्रम का अपमान कर रहे हैं। चोट आतंकवादियों को लग रही है और चीख कांग्रेस की निकल रही है। कांग्रेस ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और अब एयर स्ट्राइक पर बवाल कर रही है । 

chat bot
आपका साथी