Lok Sabha Election 2019: राजमहल में झामुमो के लिए सिरदर्द बनेंगे हांसदा बंधु

राजमहल में यूपीए महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस झाविमो और राजद उनका समर्थन कर रहा है। महेंद्र हांसदा का आपराधिक इतिहास रहा है।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 11:32 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 11:32 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: राजमहल में झामुमो के लिए सिरदर्द बनेंगे हांसदा बंधु
Lok Sabha Election 2019: राजमहल में झामुमो के लिए सिरदर्द बनेंगे हांसदा बंधु

साहिबगंज, जेएनएन। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से महेंद्र हांसदा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। बाकायदा चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। झाविमो नेता सूर्य नारायण हांसदा उनके भाई है। झाविमो के केंद्रीय समिति सदस्य सूर्य नारायण ने भाई महेंद्र हांसदा के लिए चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। भनक लगने के बाद झाविमो नेतृत्व ने सूर्य नारायण हांसदा को शोकॉज किया है।

बता दें कि राजमहल में यूपीए महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस, झाविमो और राजद उनका समर्थन कर रहा है। महेंद्र हांसदा का आपराधिक इतिहास रहा है। गोड्डा जिले के रहने वाले। इलाका विशेष में दबंग। गंभीर अपराध में उनके खिलाफ कई मुकदमे भी हैं। उनके भाई सूर्य नारायण हांसदा भी मुकदमे झेल चुके हैं। थाना हाजिरी तक कराई जा चुकी है। महेंद्र के समर्थन में सूर्य नारायण लोगों के बीच गए तो जिलाध्यक्ष धनंजय यादव ने जवाब तलब किया। शोकॉज में कहा गया कि गठबंधन के तहत झाविमो चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में किसी निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करना पार्टी विरोधी काम है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी