Kangra Lok Sabha Election Result 2019 : कांगड़ा में बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने लहराया परचम

Kangra Lok Sabha Election Result 2019 कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्‍याशी श्री किशन कपूर हैं। कांग्रेस से पवन काजल प्रत्‍याशी हैं।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 01:10 PM (IST)
Kangra Lok Sabha Election Result 2019 : कांगड़ा में बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने लहराया परचम
Kangra Lok Sabha Election Result 2019 : कांगड़ा में बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने लहराया परचम

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangra Lok Sabha Election Result 2019 Live: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर 725218 वोटों हासिल करके जीत गए हैं, जबकि कांग्रेस से पवन काजल प्रत्या7शी 247595 वोट जीत सके। किशन कपूर ने 477623 के भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल को मात दी। वहीं, बात करें, तीसरे स्थान की, तो बीएसपी से डॉ खेर सिंह 8866 वोटों के साथ दोनों से पीछे रहे।

वर्ष 2014 में, हिमाचल प्रदेश राज्य में, कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से शांता कुमार का निर्वाचन हुआ. उन्हें 456163 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने चंदर कुमार को 170072 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 63.56 प्रतिशत वोट पड़े.

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। कांगड़ा चाय और चावल के लिए प्रसिद्ध है। यहां सन् 1952 में सबसे पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। कांगड़ा पहले 'नगरकोट' के नाम से प्रसिद्ध था और ऐसा कहा जाता है कि इसे राजा सुसर्माचंद ने महाभारत के युद्ध के बाद बसाया था। यहां बृजेश्वरी देवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। जहां दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु हर साल आते हैं। पर्यटन स्थलों में यहां का कांगड़ा किला, सुजानपुर किला, महाराणा प्रताप सागर झील, कांगड़ा आर्ट गैलरी काफी फेमस है। दिल्ली से इसकी दूरी 472.8 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी