Lok Sabha Election 2019 : झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल धालभूमगढ़ से गिरफ्तार

Lok Sabha Election 2019. महागठबंधन से जमशेदपुर से झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 09:19 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :   झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल धालभूमगढ़ से गिरफ्तार
Lok Sabha Election 2019 : झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल धालभूमगढ़ से गिरफ्तार
जमशेदपुर, जेएनएन।  पुलिस से बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित बाबूलाल सोरेन को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ के चिरूगोड़ा में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के पुत्र हैं। 

बाबूलाल की गिरफ्तारी मतदान शुरू होने से ठीक पहले की गई। इससे झामुमो के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। पिछले दिनों वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व अधिकारियों से बाबूलाल सोरेन ने बदसलूकी की थी। सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की थी। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है। बाबूलाल की गिरफ्तारी जादूगोड़ा थाने की पुलिस ने की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी