Lok Sabha Elections 2019 Phase 1 Voting: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दहशत

Lok Sabha Election 2019 Phase 1 Voting नक्सली लंबे समय से लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की तैयारी में जुटे थे।

By Amit SinghEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 12:43 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 12:43 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019 Phase 1 Voting: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दहशत
Lok Sabha Elections 2019 Phase 1 Voting: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दहशत

नई दिल्ली, एएनआई। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को प्रभावित करने के लिए नक्सली लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों ने एक मतदान केंद्र के पास IED ब्लॉस्ट किया है। इससे मतदान केंद्र के आसपास भगदड़ मच गई है। काफी देर से यहां पर मतदान ठप पड़ा हुआ है।

नक्सलियों ने ये IED ब्लॉस्ट महाराष्ट्र के इटापल्ली स्थित एक मतदान केंद्र में किया है। बताया जा रहा है कि धमाके में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि, धमाके के बाद कुछ देर के लिए चुनाव प्रक्रिया जरूर ठप हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व अर्धसैनिक बल मामले की जांच में जुट गए हैं। मालूम हो कि नक्सली काफी समय से लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की तैयारी में थे।

नक्सली चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आज सुबह गया, बिहार में एक मतदान केंद्र के बाहर बम मिलने से हड़कंप मच गया। डुमरिया स्थित अरबन सलैया बूथ के बाहर सुबह एक केन बम मिलने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह बूथ नक्‍सली इलाके में है। इससे पहले कल भी सीआरपीएफ के कोबरा जवानों ने एक बूथ के पास नक्सलियों द्वारा प्‍लांट किए दो आइईडी और एक देसी बम को बरामद कर डिफ्यूज किया।

पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। मंगलवार 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मांडवी की मौत हो गई थी। उनकी सुरक्षा में तैनात 4 जवान भी शहीद हो गए थे। लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही झारखंड में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई हैं। बावजूद इसके लोगों का मतदान के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है।
 

chat bot
आपका साथी