Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुरदासपुर में चला सनी देयोल का 'ढाई किलो का हाथ'

Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2019 Live गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सनी देओल भारी मतों से जीत हासिल की है।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 03:07 PM (IST)
Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुरदासपुर में चला सनी देयोल का 'ढाई किलो का हाथ'
Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2019 Live: गुरदासपुर में चला सनी देयोल का 'ढाई किलो का हाथ'

नई दिल्ली, जेएनएन। Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2019 Live: पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सनी देओल बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को शिकस्त दी है। सनी देओल को 551177 और जाखड़ 474168 वोट हासिल हुए हैं। आप के पीटर मसीह 27,401 वोट ही प्राप्त कर सके।

वर्ष 2014 में, पंजाब राज्य में, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से विनोद खन्ना का निर्वाचन हुआ. उन्हें 482255 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा को 136065 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 69.5 प्रतिशत वोट पड़े. 

गुरदासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजाब के 13 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में यहां के लोगों ने भी मतदान किया। इस शहर को सिखों समुदाय के प्रमुख ईष्टदेव गुरुनानक देव की ससुराल भी कहा जाता है। माना जाता है कि यहीं के गुरुद्वारे श्री कंध साहिब में नानक जी के विवाह की रस्में पूरी हुई थीं। इस लिहाज से सिखों का यह प्रमुख तीर्थस्थल है। इस क्षेत्र में भोलेनाथ का प्रचलित अचलेश्वर महादेव मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी