आज सम्भल और अमरोहा में जनसभा करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को सम्भल और अमरोहा आएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 01:18 AM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 01:06 PM (IST)
आज सम्भल और अमरोहा में जनसभा करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
आज सम्भल और अमरोहा में जनसभा करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को सम्भल और अमरोहा आएंगे। सम्भल में गठबंधन प्रत्याशी सपा के डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क और अमरोहा में बसपा प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन के जनसभा करेंगे।

सम्भल में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की पहली जनसभा कैलादवी में होगी। सपा मुखिया लखनऊ से बरेली तक निजी विमान से आएंगे। इसके बाद कैलादेवी तक हेलीकॉप्टर से करीब सवा 12 बजे पहुंचेंगे। जनसभा स्थल पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हेलीपेड बनाया गया है। जेड श्रेणी की सुरक्षा के चलते पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उनके साथ मंच पर स्थानीय नेता रहेंगे। सम्भल सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि अखिलेश यादव पहले कैलादेवी मंदिर पर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से करीब सवा एक बजे वह अमरोहा के लिए रवाना होंगे।

वहीं अमरोहा में अखिलेश यादव नौगावां सादात के गांव बादशाहपुर स्थित श्रीराम किसान इंटर कालेज के मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस बार नौगावां सादात में पहुंचने पर वह सपा के लिए नहीं बल्कि बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वे इस मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उस समय पार्टी प्रत्याशी हुमैरा अख्तर के समर्थन में वोट मांगे थे। जिलाध्यक्ष सुखवीर ङ्क्षसह यादव ने बताया कि अखिलेश यादव करीब डेढ़ बजे नौगावां सादात पहुंच जाएंगे।

मायावती 15 को आएंगी

अमरोहा : बसपा सुप्रीमो मायावती 15 अप्रैल को अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। बसपा जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह ने बताया कि बादशाहपुर स्थित किसान इंटर इंटर कालेज में सुबह 11 बजे बसपा प्रमुख रैली को संबोधित करेंगी।

chat bot
आपका साथी